Toxic Song: बादशाह का नया गाना 'टॉक्सिक' रिलीज, पहली बार दिखे इस अंदाज में, हो रहा वायरल

टॉक्सिक गाने को बादशाह के अलावा सिंगर पायल देव ने अपनी आवाज दी है। यही नहीं साथ ही साथ उन्होंने इस गाने को लिखा ओर कंपोज भी किया है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 07:01 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 08:08 AM (IST)
Toxic Song: बादशाह का नया गाना 'टॉक्सिक' रिलीज, पहली बार दिखे इस अंदाज में, हो रहा वायरल
Toxic Song: बादशाह का नया गाना 'टॉक्सिक' रिलीज, पहली बार दिखे इस अंदाज में, हो रहा वायरल

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह का नया गाना 'टॉक्सिक' रिलीज हो गया है। बादशाह का ये गाना सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ मिलकर दिया है। इससे पहले भी बादशाह ने सोनी म्यूजिक के साथ मिलकर दे चुके हैं। वहीं एक बार फिर से बादशाह ने दिल छू लेने वाला गाना 'टॉक्सिक' लेकर आए हैं। ये गाना यूट्यूट पर कल यानी 25 मई को रिलीज किया गया है। इस गाने में सुपरहिट जोड़ी रवि दुबे ओर सरगुन मेहता नजर आएंगे। ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

'टॉक्सिक' गाने में बादशाह का ने जबरदस्त रैपर किया है। उनका नया गाना 'टॉक्सिक' फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को लेकर  रैपर बादशाह का मानना है, 'यह गाना बहुत ही स्पेशल है, यह कुछ ऐसा है जिसे मैंने पहले कभी नहीं किया। यह गाना यह दर्शाता है कि प्यार को एक और मौका दिया जाना चाहिए और रिश्तों में आयी खामियों को हाईलाइट करता है। उम्मीद करता हूं कि दर्शक इस गाने को उतना ही प्यार करेंगे जितना मैं करता हूं।' 

आपको बता दें कि इस अंदाज में आपने बादशाह को रैप करते हुए पहले कभी नहीं देखा होगा। इस गाने को बादशाह के अलावा सिंगर  पायल देव ने अपनी आवाज दी है। यही नहीं साथ ही साथ उन्होंने इस गाने को लिखा ओर कंपोज भी किया है। सोनी म्यूजिक इंडिया द्वारा प्रस्तुत इस गाने को आदित्य देव ने इस गाने का म्यूज़िक प्रोडक्शन किया है। पायल और बादशाह की जोड़ी इससे पहले 'गेंदा फूल' जैसा सुपरहिट सॉन्ग भी दे चुकी है। दोनों गाना 'गेंदा फूल' काफी हिट हुआ था। इस गाने में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडिस ने अपनी अदाओं का जलवा दिखाया था।  

chat bot
आपका साथी