ज्वाला गुट्टा ने रचाई साउथ एक्टर विष्णु विशाल संग शादी, तस्वीरों में नजर आए बेहद खुश

अब हाल ही में जानी- मानी बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने भी साउथ इंडियन फिल्मों के अभिनेता विष्णु विशाल संग शादी रचा ली है। ज्वाला और विशाल कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे जिसके बाद दोनों ने 22 अप्रैल को परिवार के बीच शादी रचा ली।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 02:57 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 02:57 PM (IST)
ज्वाला गुट्टा ने रचाई साउथ एक्टर विष्णु विशाल संग शादी, तस्वीरों में नजर आए बेहद खुश
ज्वाला गुट्टा, विष्णु विशाल- फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म इंडस्ट्री और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री का आपस में गहरा रिश्ता है। कई क्रिकेट प्लेयर्स और अभिनेत्रियां शादी के बंधन में पहले ही बंध चुके हैं। अब हाल ही में जानी- मानी बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने भी साउथ इंडियन फिल्मों के अभिनेता विष्णु विशाल संग शादी रचा ली है। ज्वाला और विशाल कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे जिसके बाद दोनों ने 22 अप्रैल को परिवार के बीच शादी रचा ली।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Galatta Media (@galattadotcom)

इस खास मौके पर ज्वाला गुट्टा ने लाल बॉर्डर वाली हरे रंग की साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। तो वहीं विष्णु विशाल भी सफेद रंग के ट्रेडिशनल धोती और कुर्ते में नजर आए। तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे। ज्वाला और विष्णउ की शादी के फंक्शंस 21 अप्रैल से ही शुरू हो गए थे।

मेहंदी, हल्दी, संगीत सभी फंक्शंस में ज्वाला बेहद खूबसूरत नजर आईं। ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों ने हैदराबाद में परिवार और कुछ दस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। कोविड 19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए शादी को साधारण और कम लोगों के बीच ही किया गया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by LOCAL STORIES MAMA🎥🎥🎥 (@localstoriesmama)

बता दें कि कुछ दिन पहले ही कपल ने अपनी शादी की तारीख का ऐलान एक पोस्ट के जरिए किया था। ज्वाला और विशाल दोनों ने ही पोस्ट किया था। जिसमें लिखा था, '22 अप्रैल 2021 को अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेते हुए हम शादी करने जा रहे हैं. हमें अपनी शादी की खबर साझा करते हुए बहुत खुशी महसूस हो रही है. इस निजी समारोह में हमारे करीबी लोग मौजूद रहेंगे। हम उस प्यार और सपोर्ट के लिए आपके शुक्रगुजार हैं जो बीते सालों में आपने हमें दिया है और उम्मीद करते हैं कि इस खास मौके पर प्यार, वफादारी, दोस्ती और साथ के नए सफर पर आप सभी का आशीर्वाद हमें मिलेगा।'

Bandish Bandits अभिनेता अमित मिस्त्री का निधन, कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई मौत

chat bot
आपका साथी