Ayushmann Khurrana ने यूनिवर्सिटी के दिनों को किया याद, खुद को बताया ‘यूनिवर्सिटी का सबसे फेमस लड़का’

आयुष्मान खुराना इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अभिनेता अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान की एक तस्वीर शेयर की है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 01:04 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 01:04 PM (IST)
Ayushmann Khurrana ने यूनिवर्सिटी के दिनों को किया याद, खुद को बताया ‘यूनिवर्सिटी का सबसे फेमस लड़का’
Ayushmann Khurrana remembers his university days, called himself 'the most famous boy of the university'.

नई दिल्ली, जेएनएन। आयुष्मान खुराना इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अभिनेता अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। साथ ही अपनी आने वाली फिल्मों से जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करते हैं।

अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने अपने यूनिवर्सिटी के दिनों को याद करते हुए एक नोट भी लिखा है, जिसमें वो अपनी बेफक्री के दिनों की बात कर रहे हैं। फोटो पर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘लगभग 2006 की बात है पंजाब यूनिवर्सिटी के हट नंबर चौदह की। मुस्कान है बेफिक्र रोजमर्रा की दिनचर्या की। मास कॉम. विभाग की पुरानी बिल्डिंग के पीछे। समोसा और चाय। यूनिवर्सिटी का सबसे फेमस लड़का। फिर भी काफी शर्मीला।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

आयुष्मान खुराना की इस फोटो को उनके फैंस दिल खोल कर लाइक कर रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड कलाकार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बार्बी राजपूत ने फोटो पर कमेंट कर लिखा, ऐस फोटो। आभिलाष थपलियाली ने फनी कमेंट कर लिखा, 5 रुपए की पेप्सी, आयुष भाई सबसे...। रधु राम ने फोटो पर कमेंट कर लिखा, ‘मैं इस लड़के को जानता हूं’ वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी, मनीष पॉल, मुकेश छिबा और उनके भाई अपरशक्ति खुराना ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

हाल ही में उन्होंने फादर्स डे के मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘बचपन में पापा की लगाई पाबंदियों को तोडने में बहुत मजा आता था और अब बड़े होकर खुद पर लगाई पाबंदियां तोड़ी नहीं जाती।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘अनेक’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो जोशुआ का किरदार निभा रहे हैं, उनके इस किरदार को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा कर रहे हैं।

इसके अलावा वो फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में नजर आने वाले हैं। साथ ही वो जंगली पिक्चर्स की फिल्म ‘डॉक्टर जी’ में अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह के साथ नजर आने वाली हैं।

chat bot
आपका साथी