Chandigarh Kare Aashiqui के साथ दिलों पर फिर छाएंगे आयुष्मान खुराना, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

आयुष्मान खुराना की यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में हैं। इस फिल्म का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना ने फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी की रिलीज डेट की घोषणा सोशल मीडिया पर की है।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 09:46 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 09:55 AM (IST)
Chandigarh Kare Aashiqui के साथ दिलों पर फिर छाएंगे आयुष्मान खुराना, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर, तस्वीर, Twitter: @taran_adarsh

नई दिल्ली, जेएनएन। महाराष्ट्र सरकार की ओर से राज्य में सभी सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स खुलने की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही पर्दे पर दिखने का इंतजार कर रही सभी फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा शुरू हो गई है। रविवार को बहुत से कलाकारों और निर्माता-निर्देशकों ने अपनी आने वाली फिल्मों की घोषणा कर दी है। अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी अपनी फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

आयुष्मान खुराना की यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में हैं। इस फिल्म का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना ने फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' की रिलीज डेट की घोषणा सोशल मीडिया पर की है। आयुष्मान खुराना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

आयुष्मान खुराना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' के क्लेपबोर्ड की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। आयुष्मान खुराना ने अपने कैप्शन में लिखा, 'बॉडी देख लो, शक्ल बाद में दिखाउंगा। थिएटर खुल गए हैं, दिलों पर फिर से छाउंगा।'

सोशल मीडिया पर आयुष्मान खुराना का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस उनके पोस्ट और तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आयुष्मान खुराना की पोस्ट के अनुसार उनकी फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' इस साल 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ अभिनेत्री वाणी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' की का निर्देशन अभिषेक कपूर कर रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने 22 अक्टूबर से राज्य से सभी सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स खोलने की घोषणा की है। यहां कोरोना वायरस की महामारी के चलते सिनेमाघरों को बंद कर रखा था। राज्य सरकार के इस फैसले से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर है।

chat bot
आपका साथी