Viral Video: आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना का खेल देखकर, आपको याद आ जाएगा अपना बचपन

आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह बचपन खेल रहे हैं। इसमें दोनों आओ मिलो सीलो सालो खेल रहे हैं।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 05:11 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 05:56 PM (IST)
Viral Video: आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना का खेल देखकर, आपको याद आ जाएगा अपना बचपन
Viral Video: आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना का खेल देखकर, आपको याद आ जाएगा अपना बचपन

नई दिल्ली, जेएनएन। बचपन कमाल होता है। इससे भी कमाल होते हैं, उस समय के खेल। ऐसा कुछ खेल आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना भी खेल रहे हैं। दरअसल, दोनों ही एक्टर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। दोनों की जोड़ी फ़िल्मों में भी मस्ती करती नज़र आती है। अब कुछ ऐसा ही दोनों ने रीयल लाइफ में किया और उसका वीडियो अपारशक्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी किया है। दोनों का यह वीडियो वायरल हो रहा है। 

बचपन का खेल

दरअसल, आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह बचपन का गेम खेल रहे हैं। इसमें दोनों 'आओ मिलो सीलो सालो' खेल रहे हैं। ख़ास बात है कि दोनों की जोड़ी और स्पीड देखकर आपको भी मजा आ जाएगा। इस वीडियो को शेयर करते हुए अपारशक्ति खुराना ने लिखा कि अगर  'आओ मिलो सीलो सालो' को ओलपिंक में खेला जाता, तो इन दोनों का मेडल पक्का था। ख़ास बात है कि इस वीडियो का अपलोड होने के बाद से काफी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। वीडियो को चार घंटें में 2 लाख से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं। 

फ़िल्म में एक साथ आ चुके हैं नज़र 

ख़ास बात है कि दोनों की जोड़ी वैसी भी फैंस को पसंद है। दोनों ही इससे पहले ऑनस्क्रीन भी एक साथ नज़र आ चुके हैं। साल 2019 में आई हिट फ़िल्म बाला में अपारशक्ति का गेस्ट अपीरियंस था। वहीं, अगर वर्कफ्रंट की बात करें, तो आयुष्मान खुराना हाल ही में अमिताभ बच्चन के साथ फ़िल्म गुलाबो सिताबो में नज़र आए हैं। इस फ़िल्म को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया गया है। इस फ़िल्म को शूजित सरकार ने निर्देशित किया है। ख़ास बात है कि आयुष्मान खुराना की पहली फ़िल्म विक्की डोनर को भी शूजित सरकार ने ही बनाया था। वहीं, अपारशक्ति खुराना जल्द हेलमेट में नज़र आने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी