सलमान ख़ान ने फिर किया धमाका- '2020 की ईद पर ज़रूर आएंगे'... नहीं टलेगी अक्षय कुमार से टक्कर

Salman Khan on Eid 2020 इंशाअल्लाह के ईद से हटते ही अक्षय कुमार की फ़िल्म लक्ष्मी बॉम्ब के मेकर्स ने एलान कर दिया कि वो अपनी फ़िल्म ईद 2020 पर रिलीज़ करेंगे।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 19 Sep 2019 07:29 PM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 07:29 PM (IST)
सलमान ख़ान ने फिर किया धमाका- '2020 की ईद पर ज़रूर आएंगे'... नहीं टलेगी अक्षय कुमार से टक्कर
सलमान ख़ान ने फिर किया धमाका- '2020 की ईद पर ज़रूर आएंगे'... नहीं टलेगी अक्षय कुमार से टक्कर

नई दिल्ली, जेएनएन। Salman Khan on Eid 2020: अगर ज़हन में कोई संदेह है तो दूर कर लीजिए, क्योंकि बॉलीवुड के दबंग ख़ान सलमान ने एक बार फिर पुष्टि कर दी है कि वो अगले साल ईद पर ज़रूर आएंगे। सलमान ने यह कन्फर्मेशन आइफा अवॉर्ड्स (IIFA Awards 2019) के रेड कार्पेट पर किया। सलमान की इस पुष्टि के बाद अब यह तय हो गया है कि 2020 की ईद पर सलमान और अक्षय कुमार की टक्कर ज़रूर होगी।

18 सितम्बर की रात मुंबई में आइफा अवॉर्ड सम्पन्न हुए, जिसके रेट कार्पेट पर बॉलीवुड के कई छोटे-बड़े सितारे नज़र आए। सलमान ख़ान भी समारोह में शामिल हुए और रेड कार्पेट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- ईद पर निश्चित रूप से हमारी फ़िल्म रिलीज़ होगी। दबंग 3 दिसम्बर में आ रही है। इसके बाद हम एक और फ़िल्म ईद पर लेकर आ रहे हैं। हालांकि सलमान ने फ़िल्म के नाम का खुलासा अभी नहीं किया है। 

दरअसल, पहले संजय लीला भंसाली की इंशाअल्लाह ईद पर रिलीज़ होने वाली थी, जिसमें सलमान के साथ आलिया भट्ट फीमेल लीड रोल में थीं, मगर कुछ कारणों से सलमान ने फ़िल्म छोड़ दी और ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। साथ ही यह भी कहा कि ईद पर उनकी कोई फ़िल्म ज़रूर रिलीज़ होगी। 

इंशाअल्लाह के ईद से हटते ही अक्षय कुमार की फ़िल्म लक्ष्मी बॉम्ब के मेकर्स ने एलान कर दिया कि वो अपनी फ़िल्म ईद 2020 पर रिलीज़ करेंगे। तभी से अक्षय और सलमान की टक्कर बॉलीवुड में चर्चा का विषय बन गयी है। कयास यह भी लगाये जा रहे थे कि सलमान की किक 2 ईद पर आ सकती है, मगर साजिद नाडियाडवाला ने कहा था कि उनकी फ़िल्म ईद तक तैयार नहीं हो सकेगी। 

फ़िलहाल सलमान दबंग 3 से पर्दे पर लौटेंगे, जो 20 दिसम्बर को रिलीज़ होगी। संयोग से इसके एक हफ़्ते बाद 27 दिसम्बर को अक्षय कुमार की फ़िल्म गुड न्यूज़ रिलीज़ होगी, जिसमें करीना कपूर फीमेल लीड रोल में हैं। 

chat bot
आपका साथी