Aryan Khan रिया चक्रवर्ती, भारती सिंह, अरमान कोहली जैसे कई कलाकार हो चुके हैं ड्रग्स मामले में गिरफ्तार, देखें पूरी लिस्ट

आर्यन खान के अलावा बॉलीवुड से जुड़े कई कलाकार इसके पहले ड्रग्स मामले में जेल की यात्रा कर चुके हैl इनमें रिया चक्रवर्ती भारती सिंह और अरमान कोहली जैसे कलाकार शामिल हैl आर्यन खान पर मुंबई में क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी करने का आरोप लगा हैl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 04:16 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 04:18 PM (IST)
Aryan Khan रिया चक्रवर्ती, भारती सिंह, अरमान कोहली जैसे कई कलाकार हो चुके हैं ड्रग्स मामले में गिरफ्तार, देखें पूरी लिस्ट
आर्यन खान के अलावा दो अन्य आरोपियों की जमानत याचिका सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl आर्यन खान की ड्रग्स मामले में जमानत याचिका सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी हैl इसके चलते बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान को अब जमानत मिलने तक जेल में ही रहना होगाl आर्यन खान के अलावा बॉलीवुड से जुड़े कई कलाकार इसके पहले ड्रग्स मामले में जेल की यात्रा कर चुके हैl इनमें रिया चक्रवर्ती, भारती सिंह और अरमान कोहली जैसे कलाकार शामिल हैl आर्यन खान पर मुंबई में क्रूज शिप पर 2 अक्तूबर गांधी जयंती के दिन ड्रग्स पार्टी करने का आरोप लगा हैl

बॉलीवुड से जुड़े कुछ कलाकारों के नाम दिए है, जिनसे नशीली दवाएं बरामद की गई हैं या उनपर उपभोग का आरोप लगा है।

रिया चक्रवर्ती

सितंबर 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को उनके भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ ड्रग्स पार्टी करने, खरीदने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह एक महीने जेल में थी और बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया

एनसीबी ने नवंबर 2020 में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को हिरासत में लिया था। एनसीबी के अधिकारियों को उनके घर और कार्यालय में गांजा मिला था। हालांकि बाद में उन्हें कोर्ट ने जमानत दे दी थी।

अरमान कोहली

अरमान कोहली को अगस्त 2021 में ड्रग बरामदगी के मामले में हिरासत में लिया है। एनसीबी ने उनके घर में 1.2 ग्राम कोकीन मिली थीl इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। उनकी जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है और वह भी जेल में है।

फरदीन खान

फरदीन खान को एनसीबी ने मुंबई में 5 मई 2001 को कथित तौर पर कोकीन खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 2012 में उन्हें एक विशेष अदालत ने मामले में अभियोजन से छूट दे दी थी।

प्रीतिका चौहान

अक्टूबर 2020 में टेलीविजन एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान को गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत दे दी गई और रिहा कर दिया गया था।

शबाना सईद

नवंबर 2020 में फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी शबाना सईद को गिरफ्तार किया गया थाl NCB ने फिरोज नाडियाडवाला के घर पर छापा मारा और 10 ग्राम मैरूआना बरामद किया था। मुंबई की एक अदालत ने उन्हें बाद में मामले में जमानत पर दे दिया था।

ड्रग मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी ने खबरें बटोरी है और कई लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। सेशन कोर्ट ने आर्यन खान के अलावा दो अन्य आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी हैl

chat bot
आपका साथी