अर्जुन रामपाल ने शेयर की गर्लफ्रेंड के साथ प्यारी तस्वीर, लोग बोले- 'ये प्यार नहीं अफेक्शन है'
ब हाल ही में अर्जुन रामपाल ने एक तस्वीर और शेयर की है। इस तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स इन दोनों के रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि कई यूजर्स इनकी इस तस्वीर को खूबसूरत भी बता रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अर्जुन रामपाल ना केवल अपने प्रोफेशन बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइम लाइट में बने रहते हैं। अब हाल ही में अर्जुन रामपाल एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को लेकर ही अर्जुन चर्चा का विषय बने हैं।
अर्जुन ने शेयर की गर्लफ्रेंड संग फोटो
अर्जुन रामपाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में अर्जुन रामपाल ने एक तस्वीर और शेयर की है। इस तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स इन दोनों के रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि कई यूजर्स इनकी इस तस्वीर को खूबसूरत भी बता रहे हैं।
कैप्शन में लिखा.. प्यार...
अर्जुन रामपाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अर्जुन और गैब्रिएला एक साथ बैठे हैं। ये सेल्फी है जो अर्जुन रामपाल ने क्लिक की है। दोनों कैमरा की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन रामपाल ने कैप्शन में लिखा, 'प्यार', इसके साथ ही उन्होंने हार्ट शेप ईमोजी भी बनाई है। अर्जुन रामपाल के फैंस उनकी इस तस्वीर को बेहद पसंद कर रहे हैं। हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जो इस तस्वीर पर सवाल खड़े रहे हैं।
यूजर्स कर रहे ट्रोल
अर्जुन रामपाल की इस पोस्ट पर लोगों की मिली- जुली प्रतिक्रिया आ रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस तस्वीर को प्यार बरसाया है। तो वहीं कई लोगों ने अर्जुन रामपाल को तंज कसते हुए लिखा है, 'ये प्यार नहीं सर, अफेक्शन है।' हालांकि अर्जुन रामपाल ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने अर्जुन रामपाल की इस तस्वीर में उनके गले में पहनी हुई मोतियों की माला को भी नोटिस कर लिया है।
धाकड़ में आएंगे नजर
बता दें कि अर्जुन रामपाल साल 2018 से गैब्रिएला को डेट कर रहे हैं। गैब्रिएला और अर्जुन का एक बेटा आरिक भी है। बात करें अर्जुन के वर्कफ्रंट की तो अभिनेता आखिरी बार फिल्म 'पलटन' में जैकी श्रॉफ और सोनू सूद के साथ नजर आए थे। आने वाले दिनों में अर्जुन कंगना रनोट की फिल्म 'धाकड़' में अहम किरदार निभाते हुए दिखेंगे। तो वहीं 'मनी हीस्ट' के इंडियन वर्जन 'थ्री मंकीज' में भी नजर आने वाले हैं।