Arjun Rampal ने इंस्टाग्राम पर शेयर की क्वारंटाइन तस्वीरें, लिखा- ‘आप सभी लोग सुरक्षित रहें’

अभिनेता अर्जुन रामपाल का शनिवार को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। इस वक्त वो घर पर क्वारंटाइन है और कोविड-19 प्रोटोकॉल्स का पालान कर रहे हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। फोटो को अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 05:59 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 05:59 PM (IST)
Arjun Rampal ने इंस्टाग्राम पर शेयर की क्वारंटाइन तस्वीरें, लिखा- ‘आप सभी लोग सुरक्षित रहें’
Arjun Rampal share quarantine day photos. photo source @rampal72 instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता अर्जुन रामपाल का शनिवार को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। इस वक्त वो घर पर क्वारंटाइन हैं और कोविड-19 प्रोटोकॉल्स का पालान कर रहे हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। फोटो को अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

इस फोटो में एक्टर कुर्सी पर बैठकर एक ओर देखते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में अर्जुन रामपाल व्हाइट कलर की टी-शर्ट में दिख रहे हैं। तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन लिखा, ‘डे 2 क्वारंटीइन लाइफ। आप सभी लोग सुरक्षित रहें।’ अभिनेता की तस्वीर पर बॉलीवुड कलाकार राहुल देव ने एक इमोजी कमेंट की है। तो वही रोहित बाल ने लिखा, ‘जल्दी से ठीक हो जाओं मेरे भाई।’ साथ ही उनके फैंस भी फोटो पर कमेंट कर उनका हाल पूछ रहे हैं।

 

वहीं एक्टर अर्जुन रामपाल ने बीते शनिवार अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कोविड टेस्ट पॉजिटिव आने की जानकारी शेयर की थी। पोस्ट को ट्विटर पर शेयर कर उन्होंने लिखा, 'मैं टेस्ट में कोविड-19 पॉजिटिव मिला हूं, हालांकि मुझ में कोई भी कोरोना के लक्षण नहीं है। ‘मैंने खुद को आइसोलेट कर घऱ में क्वारंटाइन कर लिया है और सभी मेडिकल सुविधाएं ले रहा हूं। साथ ही सभी कोविड प्रोटोकॉल्स को फॉलो कर रहा हूं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun (@rampal72)

उन्होंने आगे लिखा, जो लोग पिछले 10 दिनों में मेरे कॉन्टेक्ट में आए हैं, वो अपना कोविड टेस्ट करा लें और अपना खायल रखें। ये बहुत ही डरावना वक्त है। लेकिन हम को जागरूक रहना है और थोड़े वक्त के लिए अपना ख्याल रखना है। इसका आगे चल कर हमको फायदा मिलेगा।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun (@rampal72)

वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अभिनेता जल्द ही रजनीश घई द्वारा निर्देशित फिल्म धाकड़ में अभिनेत्री कंगना रनोट के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर रुद्रवीर के किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा वो अपर्णा सेन की फिल्म में भी नजर आएगे फिल्म उनके साथ अभिनेत्री कोंकणा सेन और तन्मय मुख्य भूमिका में निभा रहे हैं। साथ ही वो भीमा कोरेगांव की घटना पर आधारित फिल्म में अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ सनी लियोनी, गोनिंद नामदेव जैसे कलाकार नजर आएगे।

chat bot
आपका साथी