ये कोई हॉलीवुड एक्टर है या बॉलीवुड? वीडियो देख घूमा लोगों का दिमाग...आप भी नहीं पहचान पाएंगे?
अर्जुन रामपाल को आपने अबतक कई तरह के लुक में देखा होगा अर्जुन एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हाल ही में अर्जुन का जो न्या लुक सामने आया है उसे देखकर तो हर कोई हैरान रह गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल को आपने अबतक कई तरह के लुक में देखा होगा, अर्जुन एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हाल ही में अर्जुन का जो न्या लुक सामने आया है उसे देखकर तो हर कोई हैरान रह गया है। अर्जुन की कुछ लेटेस्ट फोटोज़ और वीडियो सामने आई हैं जिनमें एक्टर इतने बदले हुए लग रह हैं कि आप गौर से भी देखें तो भी शायद उन्हें नहीं पहचान पाएंगे जब तक कि नाम न बताया जाए कि ये कौन से अभिनेता हैं।
सामने आई वीडिय में अर्जुन कपूर सफेद बालों में नज़र आ रहे हैं इस दौरान उन्होंने आखों पर चश्मा लगा रखा है और मास्क पहन रखा है जिस वजह वो बिल्कुल पहचानने में नहीं आ रहे हैं। फैंस तो पहली नज़र में उन्हें देखकर कन्फ्यूज़ ही हो गए कि ये कोई बॉलीवुड एक्टर है या हॉलीवुड? फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सैलून से बाहर निकलते हुए अर्जुन की वीडियो शेयर की है जिसमें आप सा फ देख सकते हैं कि अर्जुन व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में नज़र आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने आंखों पर काले रंग का गॉगल लगा रखा है और ब्लैक मास्क पहन रखा है। एक्टर के बाल एकदम सफेद नज़र आ रहे हैं जिस वजह से उनका लुक काफी ज्यादा अलग लग रहा है।वीडियो में दिख रहा है कि सैलून से निकलते हुए अर्जुन अपने हेयर ड्रेसर आलिम हाकीम को गले लगाते हैं और बाय कहते हुए अपनी कार में बैठ जाते हैं।
View this post on Instagram
अर्जुन रामपाल ने ये लुक क्यों लिया है इसका खुलासा एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर किया है। दरअसल, अर्जुन रामपाल, कंगना रनोट की फिल्म 'धाकड़' में नज़र आने वाले हैं। जिसके लिए ये लुक चेंज किया गया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी ढेर सारी फोटोज़ शेयर की हैं जिसके साथ उन्होंने ये बताया है कि ये लुक उनकी अगली फिल्म 'धाकड़' के लिए है।