गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के जन्मदिन पर अर्जुन रामपाल ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय ब्यूटीफुल जान'

Arjun Rampal girlfriend Gabriella Demetriades birthday अर्जुन रामपाल का अब गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ अफेयर हैं और दोनों को एक बच्चा भी हैंl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Apr 2020 02:57 PM (IST) Updated:Wed, 08 Apr 2020 06:22 PM (IST)
गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के जन्मदिन पर अर्जुन रामपाल ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय ब्यूटीफुल जान'
गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के जन्मदिन पर अर्जुन रामपाल ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय ब्यूटीफुल जान'

नई दिल्ली, जेएनएनl अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को जन्मदिन पर शुभकामनाएंदी हैंl कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में रह रहे अर्जुन रामपाल और गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स सोशल मीडिया पर भी अपनी मनमोहक तस्वीरें शेयर करते रहते हैंl दोनों एक साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। आज इंस्टाग्राम पर अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला को जन्मदिन की बधाई दी और एक स्पेशल मैसेज भी दिया।

उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय ब्यूटीफुल जान। हम आज बहुत कम और बहुत जल्द एक बड़ा जश्न मनाएंगे। लव यू'  गैब्रिएला डेमेट्रियड्स और अर्जुन रामपाल दोनों ने अभी शादी नहीं की है और दोनों लिव-इन में रहते हैंl दोनों को एक बच्चा भी हैं, जिसका नाम उन्होंने अरिंक रखा हैl जिसने पहले ही सबका ध्यान खींचा है।

 

View this post on Instagram

Happy birthday my beautiful jaan. We celebrate today a little and a big one very soon. Love you ❤️

A post shared by Arjun (@rampal72) on Apr 8, 2020 at 12:03am PDT

इस बीच मुंबई के बाहर के एक कस्बे में अर्जुन काफी समय से शूटिंग कर रहे थे और लॉकडाउन के कारण वे वापस नहीं लौट पाए हैं। इसके चलते वह वही सेल्फ-आइसोलेशन में हैंl इस बीच पेशेवर मोर्चे पर अर्जुन जल्द ही शैलेश वर्मा की फिल्म 'नास्तिक' में दिखाई देंगेl इसमें मीरा चोपड़ा और हर्षाली मल्होत्रा भी होंगी।

 

View this post on Instagram

Candle light, evening with my girl...#stayathome #proudofyouall #lightforindia

A post shared by Arjun (@rampal72) on Apr 5, 2020 at 8:36am PDT

अर्जुन रामपाल ने हाल ही में मेहर जेसिया के साथ तलाक लिया हैंl मेहर से उन्हें दो बेटियां भी हैंl हालांकि अब दोनों अलग हो गए हैंl अर्जुन का अब गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ अफेयर हैं और दोनों को एक बच्चा भी हैंl अर्जुन रामपाल बॉलीवुड की कई फिल्मों में कर चुके हैंl इसके अलावा वह कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैंl अर्जुन रामपाल ने कई फिल्मों में काम किया हैंl वह बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर माने जाते हैंl 

 

View this post on Instagram

If u can crawl, I can crawl. Crawling Combat with Arik. #stayathome

A post shared by Arjun (@rampal72) on Apr 3, 2020 at 11:32am PDT

अर्जुन कपूर ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया हैंl वह शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम'  में बतौर विलेन नजर आ चुके हैंl इस फिल्म में इन दोनों के अलावा दीपिका पादुकोण की अहम भूमिका थींl यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब चली थींl 

chat bot
आपका साथी