अर्जुन रामपाल बनने वाले हैं पापा, Pregnant गर्लफ्रेंड के साथ फोटो शेयर कर किया एलान

Arjun Rampal Third Time Father with Gabriella Demetriades पहली पत्नी मेहर जेसिया से तलाक़ के बाद से ही अर्जुन गैब्रिएला के साथ रिलेशनशिप में हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 12:42 PM (IST) Updated:Thu, 25 Apr 2019 08:38 AM (IST)
अर्जुन रामपाल बनने वाले हैं पापा, Pregnant गर्लफ्रेंड के साथ फोटो शेयर कर किया एलान
अर्जुन रामपाल बनने वाले हैं पापा, Pregnant गर्लफ्रेंड के साथ फोटो शेयर कर किया एलान

मुंबई। Arjun Rampal Third Time Father बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन रामपाल तीसरी बार पापा बनने वाले हैं। अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड Gabriella Demetriades की प्रेग्नेंसी का एलान इंस्टाग्राम पर किया है। ख़ास बात यह है कि अर्जुन और गैब्रिएला की अभी शादी नहीं हुई है। पत्नी मेहर जेसिया से तलाक़ के बाद अर्जुन गैब्रिएला को डेट कर रहे हैं। 

अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर यह धमाकेदार ख़बर साझा करते हुए लिखा है- ''तुम्हें पाना और फिर नई शुरुआत किसी वरदान की तरह है। इस बेबी के लिए शुक्रिया बेबी।'' तस्वीर को ब्लैक एंड व्हाइट टोन दिया गया है। अर्जुन और  गैब्रिएला एक-दूसरे में डूबे हुए नज़र आ रहे हैं, जो रिलेशनशिप की इंटेसिटी बता रहा है। गैब्रिएला का बेबी बंप भी तस्वीर में साफ़ नज़र आ रहा है। अर्जुन के इस फोटो को शेयर करते ही उन्हें मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया है। 

 

View this post on Instagram

Blessed to have you and start all over again....thank you baby for this baby 👶🏽

A post shared by Arjun (@rampal72) on Apr 23, 2019 at 9:38am PDT

गैब्रिएला 32 साल की हैं, जबकि अर्जुन 46 साल के हो चुके हैं। गैब्रिएला साउथ अफ्रीकन मॉडल हैं और एक्ट्रेस हैं। बॉलीवुड में गैब्रिएला को दर्शकों ने सोनाली केबिल में देखा होगा। गैब्रिएला ने मिस इंडियन प्रीमियर लीग बॉलीवुड 2009 में भाग लिया था और वो FHM की 100 Sexiest Women In The World की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं।

मिस आईपीएल बॉलीवुड बनने के बाद उन्हें काफ़ी शोहरत मिली थी और उन्होंने डेक्कन चार्जर्स को रिप्रेज़ेंट किया था। वहीं अर्जुन वेब सीरीज़ द फाइनल कॉल में नज़र आये हैं। शादी से पहले बच्चे का एलान अर्जुन रामपाल का काफ़ी बोल्ड स्टेप माना जा रहा है। वो पहले बॉलीवुड सेलेब्रिटी हैं, जिसने शादी से पहले बेबी का एलान किया है। 

 

View this post on Instagram

Lunch date with my bestie. ♥️

A post shared by Arjun (@rampal72) on Apr 5, 2019 at 2:49am PDT

बताते चलें कि अर्जुन और गैब्रिएला अभी शादी के बंधन में नहीं बंधे हैं। दोनों सालभर से रिलेशनशिप में हैं और लिव-इन में रह रहे हैं। अर्जुन ने अपनी पत्नी मेहर को पिछले साल मई में ही तलाक़ दिया था। दोनों की शादी 20 साल चली थी। मेहर से अर्जुन के दो बेटियां मायरा और माहिका हैं। 

 

View this post on Instagram

All grown up this love of mine ♥️ love you @mahikaarampal #daddysgirl

A post shared by Arjun (@rampal72) on Mar 30, 2019 at 12:57am PDT

अर्जुन की बड़ी बेटी माहिका 17 साल की हैं, जबकि छोटी बेटी मायरा 14 की हैं। अर्जुन भी अब सैफ़ अली ख़ान, शाह रुख़ ख़ान और आमिर ख़ान जैसे सेलेब्रिटीज़ की लिस्ट में शामिल हो गये हैं, जिन्होंने कई साल बाद तीसरे बच्चे की प्लानिंग की। 

chat bot
आपका साथी