परिणीति चोपड़ा के साथ हर वेकेशन पर होते हैं अर्जुन कपूर, एक्ट्रेस के बर्थडे पर किया खुलासा

परिणीति चोपड़ा के फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अच्छे दोस्तों की गिनती में शुमार अभिनेता अर्जुन कपूर ने परिणीति को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। अर्जुन कपूर ने परिणीति चोपड़ा के साथ कई तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री को बर्थडे विश किया।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 11:28 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 11:28 AM (IST)
परिणीति चोपड़ा के साथ हर वेकेशन पर होते हैं अर्जुन कपूर, एक्ट्रेस के बर्थडे पर किया खुलासा
अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन के मौके पर उन्हें उनके खास दोस्त और फैंस शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच परिणीति चोपड़ा के फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अच्छे दोस्तों की गिनती में शुमार अभिनेता अर्जुन कपूर ने परिणीति को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने ये भी खुलासा किया कि परिणीति जब भी कहीं वेकेशंस के लिए जाती हैं तो उनके साथ उस ट्रिप पर अर्जुन कपूर होते हैं। इसके साथ ही अर्जुन ने परिणीति को वर्ल्ड टूरिजम एम्बेसडर भी बता दिया है।

दरअसल अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। कई मौकों पर दोनों की दोस्ती के प्रमाण भी देखा जाता रहा है। वहीं अब परिणीति के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने खुलासा किया है कि वो परिणीति के सारे वेकेशंस में उनके साथ रहते हैं। जिसका प्रूफ देते हुए उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अर्जुन कपूर परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आ रहे हैं। वो भी उनके वेकेशंस ट्रिप पर।

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

हालांकि अर्जुन ने जो तस्वीरें शेयर की हैं वो तस्वीरें एडिटेड हैं। परिणीति ने कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया पर अपने वेकेशंस की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को एडिट कर अर्जुन ने अपनी तस्वीरें परिणीति के आसपास लगा ली हैं। इसके साथ उन्होंने बताया है कि परिणीति अर्जुन को हर ट्रिप में अपने दिल में रखती हैं। अर्जुन कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'परी तुम पूरी दुनिया घूमती हो और मैं तुम्हारे साथ घूमता हूं तुम्हारे दिल में। हैप्पी बर्थडे वर्ल्ड टूरिज्म एम्बेसडर! तुम ये टाइटल डिजर्व करती हो।'

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों ने फिल्म 'इश्कजादे' से डेब्यू किया था। हालांकि परिणीति इससे पहले 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' में नजर आ चुकी थीं। लेकिन इस फिल्म में वो मुख्य किरदार में नहीं थीं। इसके बाद इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इन दोनों की जोड़ी एक बार फिर फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' में देखने को मिली। फिल्म को तो दर्शकों का खासा प्यार नहीं मिला लेकिन इनकी जोड़ी को पसंद किया गया। वहीं हाल ही में दोनों 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आए थे।

chat bot
आपका साथी