Arjun Trolls Alia: अर्जुन कपूर ने किया आलिया भट्ट को ट्रोल तो बेस्टफ्रेंड ने ऐसे दिया करारा जवाब, देखें पोस्ट

हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने अफ्रीका सफारी की एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें अर्जुन कपूर उनका मजाक बनाते नज़र आए। इसपर आलिया की बेस्ट फ्रेंड ने उन्हें मज़ेदार जवाब दिया है।

By Ifat QureshiEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 01:39 PM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 01:39 PM (IST)
Arjun Trolls Alia: अर्जुन कपूर ने किया आलिया भट्ट को ट्रोल तो बेस्टफ्रेंड ने ऐसे दिया करारा जवाब, देखें पोस्ट
Arjun Trolls Alia: अर्जुन कपूर ने किया आलिया भट्ट को ट्रोल तो बेस्टफ्रेंड ने ऐसे दिया करारा जवाब, देखें पोस्ट

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं जिसके चलते वे अक्सर लोगों की पोस्ट पर अपना रिएक्शन देते रहते हैं। कुछ दिनों पहले वे कटरीना कैफ की फोटोज़ का लगातार मज़ाक बना रहे थे, अब लगता है कि उनका ध्यान कटरीना से हटकर आलिया पर आ गया है। अर्जुन कपूर ने हाल ही में आलिया को उनकी पोस्ट पर ट्रोल किया जो शायद आलिया की बेस्ट फ्रेंड से बर्दाश नहीं हो पाया और उन्होंने अर्जुन को मज़ेदार जवाब दे दिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल में अफ्रीका सफारी का एक व्लॉग शेयर किया है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दिया है। इसमें आलिया लिखती हैं, 'जंगल में आपका स्वागत है, मेरी खूबसूरत अफ्रीका सफारी का नया व्लॉग आ चुका है'।

 

View this post on Instagram

Welcome to the jungle 🐾🦓🍃🦁🐘 New vlog on my beautiful African Safari now up.. Link in bio

A post shared by Alia 🌸 (@aliaabhatt) on Sep 19, 2019 at 5:06am PDT

यह भी पढ़े: Pal Pal Dil Ke Paas Movie Review: पहाड़ों की रोमांचक यात्रा के बीच पनपती लव स्टोरी, मिले इतने स्टार

इस पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने आलिया को ट्रोल करते हुए लिखा , 'व्लॉग '।और साथ ही उन्होंने परेशान होने वाला इमोजी शेयर किया है। अर्जुन के इस कमेंट पर आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड अकांक्षा कपूर ने उनका मज़ाक उड़ाते हुए कहा, 'अर्जुन ये अमीरों की बात है, तुम नहीं समझोगे'। इससे पहले भी अर्जुन कपूर ने कटरीना को उनकी वैकेशन फोटोज़ पर जमकर ट्रोल किया था।

 आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने हाल ही में यूट्यूब पर अपना चैनल शूरु किया है, जिसमें वे अपनी कई सारी वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। उनके चैनल को अब तक कई सारे सब्स्क्रिप्शन मिल चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही आलिया अपनी वैकेशन के लिए अफ्रीका गई हुई थीं जहां का व्लॉग अब शेयर किया गया है। इस वीडियो में सफारी के मज़े लेते हुए और अफ्रीकन भाषा सीखते हुए नज़र आ रही हैं। इस वीडियो के सहारे उन्होंने अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र का भी प्रमोशन किया है।

chat bot
आपका साथी