Ranbir Kapoor के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने आलिया भट्ट से कर दी ऐसी डिमांड, क्या एक्ट्रेस करेंगी पूरी?

Ranbir Kapoor आज अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिलहाल रणबीर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ राजस्थान के जोधपुर पहुंचे हुए हैं अब रणबीर यहां अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे हैं या माजरा कुछ और ये तो बाद में पता चलेगा।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 12:37 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 12:37 PM (IST)
Ranbir Kapoor के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने आलिया भट्ट से कर दी ऐसी डिमांड, क्या एक्ट्रेस करेंगी पूरी?
Photo Credit - Arjun kapoor Insta Account Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिलहाल रणबीर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ राजस्थान के जोधपुर पहुंचे हुए हैं। अब रणबीर यहां अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने गए हैं या माजरा कुछ और है... इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर बज़ है कि दोनों शादी के लिए वैन्यू डिसाइड करने जोधपुर पहुंचे हुए हैं।

रणबीर के जन्मदिन पर इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है, इसी बीच अर्जुन कपूर ने भी रणबीर को एक थ्रोबेक फोटो के साथ बर्थडे विश किया है साथ ही इस मौके पर अर्जुन ने लगे हाथों आलिया भट्ट से भी एक डिमांड की है। वो डिमांड क्या है ये हम आपको बताते हैं।

दरअसल, अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में अर्जुन और रणबीर अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करते दिख रहे हैं। ये फोटो काफी पुरानी है, इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि तस्वीर में अर्जुन का वज़न काफी बढ़ा हुआ लग रहा है और रणबीर भी काफी यंग दिख रहे हैं।

फोटो शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, ‘ये पिक्चर सिर्फ मुझे ये याद दिलाती है कि मुझे बर्थडे ब्वॉय रणबीर कपूर के साथ एक बेहतर फोटो की जरूरत है। आलिया भट्ट मैम मुझे लगता है आपको मेरी मदद करनी चाहिए। और मुझे 21 साल की उम्र में अपने कॉन्फीडेंस का भी एहसास हुआ जब कोई रोकटोक नहीं थी। देखिए मेरा सीना अपनी काबीलियत दिखा रहा है’। अर्जुन के पोस्ट कमेंट कर रणबीर के फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

आपको बता दें कि रणबीर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। रणबीर आखिरी बार साल 2018 में संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में नज़र आए थे। इसके बाद से अब तक एक्टर किसी भी फिल्म में नज़र नहीं आए हैं। हालांकि अब एक्टर बैक-टू-बैक तीन फिल्में में नज़र आने वाले हैं 'बृह्मास्त्र' 'शमशेरा' और 'एनिमल'।

chat bot
आपका साथी