अर्जुन कपूर ने अपनी 'एक विलेन 2' को-एक्ट्रेस तारा सुतारिया को किया बर्थडे विश, एक्ट्रेस बोलीं- 'घटिया कैप्शन'

इसी बीच तारा के एक विलेन 2 को- एक्टर अर्जुन कपूर ने भी उन्हें अपने खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। लेकिन लगता है कि अर्जुन कपूर का मजाकिया अंदाज तारा को खासा पसंद नहीं आया। जिसके चलते उन्होंने अर्जुन के कैप्शन को घटिया तक कह दिया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 05:17 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 05:17 PM (IST)
अर्जुन कपूर ने अपनी 'एक विलेन 2' को-एक्ट्रेस तारा सुतारिया को किया बर्थडे विश, एक्ट्रेस बोलीं- 'घटिया कैप्शन'
तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया आज यानी 19 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। तारा सुतारिया इस साल अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के मौके पर तारा सुतारिया को उनके कई दोस्त और फैंस बर्थडे विश कर रहे हैं। इसी बीच तारा के 'एक विलेन 2' को- एक्टर अर्जुन कपूर ने भी उन्हें अपने खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। लेकिन लगता है कि अर्जुन कपूर का मजाकिया अंदाज तारा को खासा पसंद नहीं आया। जिसके चलते उन्होंने अर्जुन के कैप्शन को 'घटिया' तक कह दिया है।

तारा सुतारिया के जन्मदिन के मौके पर अभिनेता अर्जुन कपूर ने उनके साथ एक सेल्फी शेयर की है। ये एक ब्लैक एंड व्हाइट सेल्फी है जिसमें तारा का चेहरा तो साफ दिख रहा है लेकिन अर्जुन का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरी सबसे बड़ी फैन तारा सुतारिया। मैं तुमसे प्रॉमिस करता हूं कि मैं तुम्हें सारी सेल्फीज दूंगा इस साल तुम्हें जितनी भी चाहिए विलेन।'

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

लेकिन लगता है कि तारा सुतारिया को अर्जुन कपूर का ये मजाकिया अंदाज खासा पसंद नहीं आया। उन्होंने अर्जुन को बर्थडे विश करने के लिए शुक्रिया तो नहीं लिखा लेकिन उन्होंने फैन कहने पर एतराज जताया है। तारा ने अर्जुन के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'हे भगवान सबसे घटिया कैप्शन अलर्ट, सिर्फ तुम ही इस पर हंस रहे हो और कोई नहीं हमेशा की तरह।'

हालांकि तारा ने भी ये कमेंट अर्जुन के साथ उनकी जैसी बॉन्डिंग है उसके हिसाब से ही लिखा है।लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को तारा का ये जवाब काफी रूड लगा। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा के ये काफी रूड जवाब था। हालांकि कई लोगों ने तारा के इस जवाब को भी मजाकिया अंदाज में ही लिया। बता दें कि तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म 'एक विलेन 2' में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी