अर्जुन कपूर बने जोकर, कटरीना कैफ, परिणीति चोपड़ा और आयुष्यमान खुराना ने ऐसे किया रिएक्ट
Arjun Kapoor Shares Pictures Of Himself As Joaquin Phoenix Joker अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को भी मलाइका अरोड़ा ऑफिसियल कर चुकी हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl अर्जुन कपूर की अंतिम फिल्म पानीपत को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया है। अब बुधवार को उन्होंने जोकिन फीनिक्स के जोकर के अंदाज में खुद की एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मेरा नाम जोकर।
पोस्ट में वह जोकर फिल्टर का उपयोग करते हुए नजर आए। पोस्ट में अर्जुन कपूर के इस फोटो को परिणीति चोपड़ा ने मजाकिया रिएक्शन दियाl उन्होंने लिखा, ‘हरकतें भी।’ हालांकि आयुष्मान खुराना ने प्रशंसा से ताली बजाने वाले हाथों की इमोजीज़ शेयर की हैं, जबकि कटरीना कैफ ने इसे ‘शानदार' कहा हैं। View this post on Instagram A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on Jan 21, 2020 at 11:04pm PST
अर्जुन कपूर ने फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारीकर की फिल्म पानीपत में मराठा पेशवा सदाशिवराव भाऊ की भूमिका निभाई, जिन्होंने अहमद शाह अब्दाली के नेतृत्व में आक्रमणकारी अफगान सेना से लोहा लिया था। यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, यह 1761 में हुआ था। फिल्म में सदाशिवराव भाऊ की पत्नी पार्वती बाई की भूमिका कृति सनन ने निभाई है। यह फिल्म भारतीय इतिहास में लड़ी गई सबसे महत्वपूर्ण लड़ाइयों में से एक पर आधारित है।
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on Dec 6, 2019 at 1:08am PST
अर्जुन कपूर जल्द संदीप और पिंकी फरार में भी नजर आएंगे, इस फिल्म में वह परिणीति के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वह फिल्म निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन 2 में भी नजर आएंगे। फिल्म रिलीज होने से पहले अर्जुन के लुक की तुलना बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह के लुक से हुई थी। अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म अभिनेता और सलमान खान के भाई अरबाज खान की एक्स-वाइफ मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैंl दोनों को अक्सर कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया जाता हैंl A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on Oct 23, 2019 at 1:51am PDT
अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को भी ऑफिसियल कर चुकी है मलाइका अरोड़ाl मलाइका अरोड़ा को अरबाज खान से एक लड़का भी हैl अर्जुन कपूर ने अभी मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी शादी की डेट पर चुप्पी साध रखी हैंl