अर्जुन कपूर ने किए अपने पुराने दिन याद, तस्वीर शेयर कर बोले- 'पहले मैं बहुत मोटा और परेशान था'

खासकर अर्जुन अपने पुराने दिनों को याद करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर एक बार फिर से अपने पुराने दिनों को याद किया है। जिसमें वो थोड़े मोटे हुआ करते थे। अर्जुन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 02:45 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 02:45 PM (IST)
अर्जुन कपूर ने किए अपने पुराने दिन याद, तस्वीर शेयर कर बोले- 'पहले मैं बहुत मोटा और परेशान था'
अर्जुन कपूर की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अर्जुन अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। खासकर अर्जुन अपने पुराने दिनों को याद करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर एक बार फिर से अपने पुराने दिनों को याद किया है। जिसमें वो थोड़े मोटे हुआ करते थे।

अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए अपनी एक तस्वीर शेयर की है। ये एक फोटो कोलाज है, जिसमें एक तरफ अर्जुन के टीनएज दिनों की फ़ोटो लगी है तो वहीं दूसरी तरफ उनकी लेटेस्ट फ़ोटो है। अर्जुन की टीनएज के दिनों की तस्वीर में उनका वजन काफी बढ़ा हुआ लग रहा है। तो वहीं उनकी लेटेस्ट फोटो में अर्जुन एकदम फिट नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने खास कैप्शन भी लिखा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

इस फोटो कोलाज को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'पहले मैं बहुत मोटा, बहुत परेशान था... नहीं नहीं यह उन पोस्ट में से नहीं है। बस इतना बताना चाह रहा हूं कि मुझे अपनी जिंदगी के हर अध्याय से प्यार है। वो दिन भी और अब भी, हर रास्ते पर मैं हमेशा वैसा ही रहा हूं जैसा हूं। हर पल को मैं मनाता हूं। हर किसी की तरह मैं भी आगे बढ़ने के लिए काम कर रहा हूं। मेरी मां ने बताया कि जिंदगी का हर पड़ाव एक यात्रा है और आपको इस पर हमेशा काम करते जाना होगा। इसका अर्थ अब मैं पहले से कहीं ज्यादा समझता हूं। मुझे प्यार है कि मैं खुद को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा हूं... हर दिन।'

बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले अर्जुन कपूर का वजन काफी बढ़ा हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए खुद का ट्रांसफॉर्मेशन किया और अपना लुक पूरी तरह से बदल लिया। अर्जुन ने फिल्म 'इश्कजादे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मुख्य किरदार में थी। परमा और जोया की ये अलग- थलग सी लवस्टोरी दर्शकों को काफी पसंद भी आई थी।

chat bot
आपका साथी