अर्जुन कपूर ने किया पिता और तीनों बहनों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड, तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमारा फादर्स डे डिनर'

अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में अभिनेता अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने फादर्स डे स्पेशल तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अपने परिवार के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 01:55 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 01:55 PM (IST)
अर्जुन कपूर ने किया पिता और तीनों बहनों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड, तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमारा फादर्स डे डिनर'
पिता और बहनों के साथ अर्जुन कपूर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बीते दिन दुनियाभर में फादर्स डे मनाया गया। इस खास मौके पर सभी ने अपने पिता के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें स्पेशल फील करवाया। ऐसे में बॉलीवुड सेल्बस भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी अपने पिता को फादर्स डे पर स्पेशल ट्रीट दी। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने फादर्स डे के मौके पर अपने पिता और बहनों के साथ डिनर किया। जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में अभिनेता अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने फादर्स डे स्पेशल तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अपने परिवार के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीर की खासियत है कि इसमें अर्जुन कपूर के पिता के साथ ही उनकी तीनों बहनें अंशुला, खुशी और जान्हवी भी नजर आ रही हैं।

अर्जुन कपूर ने ये तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'पिता, पुत्री और पुत्र, हमारा फादर्स डे का डिनर… सप्ताह के किसी भी दिन मुस्कान की सराहना की जाती है लेकिन आज और भी अधिक स्वीट महसूस हुआ।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

इन तस्वीरों को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीर में अर्जुन कपूर सबसे आगे सेल्फी ले रहे हैं। उनके साथ पिता बोनी कपूर खड़े हैं। वहीं छोटी बेटी खुशी बोनी कपूर से चिपक कर खड़ी हैं तो जान्हवी और खुशी दोनों एक साथ खड़ी हैं। एक तस्वीर में तो सभी पोज देकर खड़े हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में खिलखिलाकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर, बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर के बच्चे हैं। तो वहीं जान्हवी कपूर और खुशी कपूर, श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटियां हैं। चारों भाई- बहनों की बॉन्डिंग श्रीदेवी के निधन के बाद से अच्छी हुई है। इससे पहले तक ये अर्जुन- अंशुला और जान्हवी- खुशी एक दूसरे से बात नहीं किया करते थे। श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन और अंशुला ने ही दोनों बहनों को संभाला तभी से ये सभी एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

chat bot
आपका साथी