मदर्स डे के एक दिन बाद ही अर्जुन कपूर ने लिखा- मैं इससे हर तरह से नफरत करता हूं...

अर्जुन कपूर ने फिल्म इशकजादे से डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ लीड रोल में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा नजर आईं ​थीं। अर्जुन की ये मूवी 11 मई 2012 को रिलीज हुई थी।ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। वहीं मोना कपूर का निधन मार्च 2012 में हुआ था।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 08:58 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 08:58 AM (IST)
मदर्स डे के एक दिन बाद ही अर्जुन कपूर ने लिखा- मैं इससे हर तरह से नफरत करता हूं...
Photo Credit - Arjun Kapoor Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्टर अर्जुन कपूर इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से हैं जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। अर्जुन सोशल मीडिया पर कम ही ​एक्टिव रहते हैं लेकिन जब बात उनकी मां मोना शौरी कपूर की आती है तो वह फैंस के बीच पोस्ट साझा करने से पीछे नहीं रहते हैं। ये बात सभी जानते हैं कि अर्जुन कपूर अपनी मां मोना के बेहद करीब थे। वह अक्सर अपनी मां से जुड़ी यादें इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। वहीं एक बार फिर अर्जुन ने मदर्स डे के ठीक एक दिन बात ही अपनी मां से जुड़ा एक भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया ​है कि बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही उनकी मां मोना कपूर का निधन हो गया था।

 

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकांट पर मां मोना के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अर्जुन का वजन काफी बढ़ा हुआ है। साथ ही उन्होंने चश्मा भी लगा रखा है। इस फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन ने भावुक कर देने वाला कैप्शन लिखा है। वह लिखते हैं, 'कल मदर्स डे था। मैं इससे हर तरह से नफरत करता हूं। कल (11 मई) मुझे अभिनेता के रूप में इस इंडस्ट्री में नौ साल हो जाएंगे लेकिन मैं अभी भी मां आपके बिना खोया हुआ सा हूं। बस इस तस्वीर के साथ मैं उम्मीद करता हूं आप मुझे देखने के साथ मुस्कुरा रही हैं और मेरी पीठ सहला रही हैं।' अर्जुन कपूर के इस पोस्ट को फैंस ही नहीं बल्कि स्टार्स भी लाइक कर रहे हैं। 

आपको बता अर्जुन कपूर ने फिल्म 'इशकजादे' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस मूवी में उनके साथ लीड रोल में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा नजर आईं ​थीं। अर्जुन की ये मूवी 11 मई, 2012 को रिलीज हुई थी। वहीं ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। वहीं मोना कपूर का निधन मार्च 2012 में हुआ था। वहीं अर्जुन जल्द ही एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के साथ अपनी आगामी नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म 'सरदार का ग्रैंड सन' में नजर आने वाले हैं। 

chat bot
आपका साथी