डेढ़ सौ किलो के थे अर्जुन कपूर, माता-पिता के तलाक के कारण बढ़ा था वजन, पढ़ें पूरी खबर

अर्जुन कपूर ने खुलासा किया है कि एक समय उनका वजन 200 किलो था और ऐसा उनके माता-पिता के तलाक के कारण हुआ था क्योंकि जब वह इस कठिन दौर से गुजर रहे थे तब उन्होंने खाने की चीजों का आसरा लिया था।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 04:25 PM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 04:25 PM (IST)
डेढ़ सौ किलो के थे अर्जुन कपूर, माता-पिता के तलाक के कारण बढ़ा था वजन, पढ़ें पूरी खबर
Arjun Kapoor says he got asthma after he weighed 150 kgs. photo source @arjunkapoor instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। अर्जुन कपूर ने खुलासा किया है कि एक समय उनका वजन 200 किलो था और ऐसा उनके माता-पिता के तलाक के कारण हुआ था क्योंकि जब वह इस कठिन दौर से गुजर रहे थे तब उन्होंने खाने की चीजों का आसरा लिया था। अर्जुन कपूर में अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।

बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले उन्होंने अपनी फिजिक पर भी काफी काम किया और काफी वजन घटाया। इतना ही नहीं उन्होंने कई फिल्मों में एब्स भी दिखाए हैं। अब एक शो में एक बातचीत के दौरान अर्जुन कपूर ने खुलासा किया कि एक समय उनका वजन 150 किलो था और ऐसा होने का कारण उनके माता-पिता का अलग होना था। इसके चलते उन्होंने खान-पान की चीजों पर ध्यान देना शुरू कर दिया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

हाल ही में एक फूड शो पर अर्जुन कपूर नजर आए हैं। उन्होंने संजय कपूर और महिप कपूर के लिए शानदार खाने की चीजें बनाई है। उन्होंने इस बात का खुलासा भी किया कि जब वह 16 वर्ष के थे तब उनका वजन 150 किलो से अधिक था। इसके चलते उन्हें अस्थमा भी हो गया था।

इस बारे में बताते हुए अर्जुन कपूर कहते है, 'जब मेरे माता-पिता अलग हुए। तब मैं खाने में सुकून तलाशता था। बाद में मुझे इसकी आदत पड़ गई। मुझे खाना अच्छा लगने लगा। तब फास्ट फूड का कल्चर भारत में नया आया था और मुझे कोई रोकने वाला नहीं था। इसके चलते मेरा वजन बढ़ता ही चला गया।'

अर्जुन कपूर के अलावा इस शो पर मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर और करण जौहर भी नजर आएंगे। अर्जुन कपूर इन दोनों मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ अक्सर नजर आते हैं। दोनों की तस्वीरें और वीडियो भी काफी वायरल होती है। मलाइका अरोड़ा ने सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक लिया है।

chat bot
आपका साथी