ओह! तो मालदीव में एक साथ हॉलीडे पर हैं अर्जुन कपूर- मलाइका अरोड़ा, इंस्टा स्टोरी से खुली पोल

अर्जुन और मलाइका दोनों ने ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी रिसॉर्ट और सी बीच की अलग-अलग फोटोज शेयर कर रहे हैं। नहीं बताने के बापजूद इनकी फोटो स्टोरीज से फैन को पता चल गया कि दोनों साथ गए हैं।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 11:50 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 11:50 AM (IST)
ओह! तो मालदीव में एक साथ हॉलीडे पर हैं अर्जुन कपूर- मलाइका अरोड़ा, इंस्टा स्टोरी से खुली पोल
Image Source: Malaika Arora Arjun kapoor insta

नई दिल्ली, जेएनएन। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों ही मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। हालांकि दोनों अपनी अलग-अलग तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, पर फैंस तो फैंस हैं उन्हें ये सब समझ आ ही जाता है। वैसे खुले आम अपनी मोहब्बत को कुबूल करने वाले अर्जुन और मलाइका को भला क्या जरूरत पड़ी अपने हॉलीडे को छुपाने की।

हॉलीडे पर हैं अर्जुन, मलाइका

अर्जुन और मलाइका दोनों ने ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी, रिसॉर्ट और सी बीच की अलग-अलग फोटोज शेयर कर रहे हैं। नहीं बताने के बावजूद इनकी फोटो स्टोरीज से फैन को पता चल गया कि दोनों साथ गए हैं। अर्जुन ने रिसॉर्ट में एक शेड के नीचे बैठे हुए अपनी ने एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, 'जब हॉलीडे पर वो आपको फोन स्क्रॉल करते हुए कैच कर ले'।

इंंस्टा पर शेयर की फोटोज

अर्जुन ने गुरुवार को अपने रिसॉर्ट से एक मोनोक्रोम सेल्फी शेयर की और अपने फैंस से जगह का अनुमान लगाने को कहा। कई घंटे बाद, आखिरकार उन्होंने मालदीव के फ़री द्वीप में पाटीना मालदीव होटल को लोकेशन के रूप में टैग किया।

मलाइका ने बिकिनी में शेयर की फोटो

वहीं मलाइका अलग-अलग आउटफिट्स में अपनी चिलिंग की तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को अपडेट कर रही हैं। गुरुवार की सुबह, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक प्रिंटेड व्हाइट टॉप में धूप में पोज देते हुए सनलाइट सेल्फी शेयर की। इसके तुरंत बाद, मलाइका ने जिम वियर में अपनी एक तस्वीर साझा की, जिससे पता चलता है कि उन्होंने अपने जीम वर्कआउट रूटीन से ब्रेक नहीं लिया। कुछ घंटों बाद, मलाइका ने अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए बिकिनी में फोटो शेयर की।

कुट्टी में नजर आएंगे अर्जुन कपूर 

इस सबके बीच, अर्जुन ने अपने होटल की काफी तस्वीरें पोस्ट की है। प्राइवेट पूल, बीच और नाइट लाइफ की तस्वीरों से अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पेज को गुलजार कर दिया है। बता दें कि अर्जुन इन दिनों अपनी अगली फिल्म कुट्टी पर काम कर रहे हैं। मलाइका फिलहाल डांस रियलिटी शो, इंडियाज बेस्ट डांसर में बतौर जज नजर आ रहीं हैं।

chat bot
आपका साथी