चेहरा छुपाकर जब अपने डायरेक्टर से मिलने पहुंचे अर्जुन कपूर, देखें तस्वीरें

बहुत कुछ कहती हैं ये तस्वीरें..

By Hirendra JEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 09:37 AM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 07:09 AM (IST)
चेहरा छुपाकर जब अपने डायरेक्टर से मिलने पहुंचे अर्जुन कपूर, देखें तस्वीरें
चेहरा छुपाकर जब अपने डायरेक्टर से मिलने पहुंचे अर्जुन कपूर, देखें तस्वीरें

मुंबई। कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं जो हज़ार शब्दों पर भारी पड़ती हैं। हम आज आपको कुछ ऐसी ही तस्वीरें दिखा रहे हैं। यह तस्वीरें देश के एक जाने-माने अभिनेता की है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अर्जुन कपूर की।

दरअसल अर्जुन कपूर सोमवार देर रात फ़िल्म डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के घर पहुंचे थे। जब अर्जुन उनसे मिलकर बाहर निकले तो वो कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुए। आप देख सकते हैं उन्होंने लाल रंग के जैकेट से अपने आपको अच्छी तरह से ढका हुआ है। जैकेट के नीचे टोपी, चेहरे पर मास्क और आंखों पर चश्मा लगाये अर्जुन कपूर को पहली नज़र में पहचानना मुश्किल हो रहा है। बहुत ध्यान से देखने पर यह समझ आ जाता है कि ये अर्जुन कपूर ही हैं और हमारे फोटोग्राफर्स उनकी गाड़ी को भी बखूबी पहचानते हैं! 

यह भी पढ़ें: बर्थडे राजू हिरानी: इस डायरेक्टर ने अब तक 5 फ़िल्में बनाई, पांचों ने दुनिया भर में धूम मचाई

अर्जुन कपूर पिछले कुछ समय से लगातार सुर्ख़ियों में हैं। मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप की वजह से भी वो हेडलाइन में रहते हैं। अर्जुन मलाइका के साथ अक्सर कहीं न कहीं नज़र आते रहते हैं। लेकिन, इन तस्वीरों में अर्जुन कपूर जिस अंदाज़ में दिख रहे हैं, ऐसा इससे पहले उन्हें कभी नहीं देखा गया है। हालांकि, ऐसा कहा जाता है कि फ़िल्मस्टार्स ख़बरों में रहने के लिए कुछ न कुछ अलग करते रहते हैं। कहीं इसलिए तो अर्जुन कपूर ने इस तरह का गेटअप धारण नहीं किया है?

अर्जुन कपूर को हाल ही में आप सबने परिणीती चोपड़ा के साथ फ़िल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में देखा है। यह फ़िल्म कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पायी। अर्जुन की आने वाली फ़िल्मों में ‘संदीप और पिंकी फरार’, ‘इंडियाज़ मोस्ट वांटेड’ और ‘पानीपत’ जैसी फ़िल्में हैं। आप देख सकते हैं कार में बैठने के बाद भी अर्जुन कपूर अपने सिर को नीचे झुकाए बैठे हैं, ज़ाहिर है वो नहीं चाहते कि उनका चेहरा कैमरे में कैद हो!

यह भी पढ़ें: अवॉर्ड समारोह तस्वीरें: जाह्नवी, आलिया, करीना और ऐश्वर्या समेत इन हीरोइनों का ग्लैमरस अंदाज़

‘पानीपत’ को आशुतोष ही डायरेक्ट कर रहे हैं और शायद इसी फ़िल्म के सिलसिले में अर्जुन आशुतोष से मिलने पहुंचे थे। लेकिन, उन्होंने अपना चेहरा इस तरह से क्यों छुपा रखा है  यह बात सामने नहीं आई है। हो सकता है उन्होंने ‘पानीपत’ के लिए कोई लुक टेस्ट दिया हो और वो नहीं चाहते हों कि उनका यह लुक मीडिया के सामने आये। ‘लगान’, ‘स्वदेश’, ‘जोधा अकबर’ जैसी फ़िल्में बना चुके आशुतोष गोवारिकर की फ़िल्म ‘पानीपत’ में अर्जुन कपूर के अलावा संजय दत्त, कृति सनोन और पद्मिनी कोल्हापुरे जैसे स्टार्स हैं। 

chat bot
आपका साथी