Arjun Kapoor ने बनवाया अंशुला कपूर के लिए टैटू, बहन के लिए इस अंदाज में जताया प्यार
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर के लिए अक्सर प्यार जताते रहते हैं। वह अंशुला के लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट भी साझा करते रहे हैं। वहीं अंशुला भी भाई अर्जुन के लिए प्यार जाहिर करती रहती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर के लिए अक्सर प्यार जताते रहते हैं। वह अंशुला के लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट भी साझा करते रहे हैं। वहीं अंशुला भी भाई अर्जुन के लिए प्यार जाहिर करती रहती हैं। अब अर्जुन कपूर ने उनके लिए खास काम किया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। अभिनेता ने बहन अंशुला कपूर के लिए टैटू बनवाया है।
अंशुला के लिए टैटू बनवाने की जानकारी अर्जुन कपूर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर अपने बाएं हाथ में बहन अंशुला के लिए टैटू बनवाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहे हैं कि उन्होंने अपने हाथ में अंशुला के नाम का पहला शब्द यानी A गुदवाया है। A के साथ उन्होंने दिल भी बनाया है।
इस वीडियो के साथ अर्जुन कपूर ने अंशुला के लिए खास पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने बहन के लिए पोस्ट में लिखा, 'वह मेरी आस्तीन का इक्का है। अंशुला कपूर और मैं, जिंदगी में A के जरिए हमेशा के लिए आपस में जुड़े हुए हैं।' सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में दिए इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने बताया कि मां के निधन के बाद से ही अंशुला उनका ख्याल रखती हैं और वो अपनी बहन के काफी करीब हैं। अंशुला, अर्जुन के लिए ही अमेरीका से पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत वापस आ गईं थीं। बता दें कि अंशुला और अर्जुन बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर की संतान हैं। मोना कपूर का कैंसर के चलते निधन हो गया था। श्रीदेवी से शादी के लिए बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था।
वहीं अर्जुन कपूर ने फादर्स डे पर अर्जुन कपूर ने अपने पिता और बहनों के साथ डिनर किया। जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। जिसमें वह अपने परिवार के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीर की खासियत है कि इसमें अर्जुन कपूर के पिता के साथ ही उनकी तीनों बहनें अंशुला, खुशी और जान्हवी भी नजर आ रही हैं।