बच्चे के लिए अर्जुन कपूर ने मांगी मदद तो हो गए ट्रोल, फिर दिया ऐसा जवाब की बोलती कर दी बंद

दरअसल बीते दिन अर्जुन कपूर ने एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने एक छोटे से बच्चे के इलाज के लिए लोगों से मदद करने की अपील की थी। लेकिन इस अपील की वजह से अर्जुन ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 02:28 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 02:28 PM (IST)
बच्चे के लिए अर्जुन कपूर ने मांगी मदद तो हो गए ट्रोल, फिर दिया ऐसा जवाब की बोलती कर दी बंद
अर्जुन कपूर की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सेलेब्स के लिए सोशल मीडिया फैंस के साथ जुड़ने का सबसे अच्छा और आसान प्लेटफॉर्म है। ऐसे में सेलेब्स खुद से जुड़ी हर चीज को शेयर करते रहते हैं। लेकिन सेलेब्स के लिए ये सब मुश्किल भरा तब हो जाता है जब ये अपनी पोस्ट्स के लिए ट्रोल होने लगते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ है अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ।

दरअसल बीते दिन अर्जुन कपूर ने एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने एक छोटे से बच्चे के इलाज के लिए लोगों से मदद करने की अपील की थी। लेकिन इस अपील की वजह से अर्जुन ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। कई लोगों ने अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें कहा कि वो खुद भी बच्चे की मदद कर सकते हैं इस पोस्ट को शेयर करने से बेहतर होगा। ऐसे में अर्जुन ने भी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन की पोस्ट पर ऋचा शर्मा नाम की एक यूजर ने लिखा, 'आपकी एक दिन की कमाई उसकी जिंदगी बचा सकती है।' इस यूजर के कमेंट का जवाब देते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, 'असल में ऋचा अगर मैं 16 करोड़ एक दिन में कमा रहा होता तो निश्चित रूप से मुझे इस पोस्ट को करने की जरूरत नहीं थी लेकिन जानकारी के लिए बता दूं कि 16 करोड़ का खर्च मैं नहीं उठा सकता। मैं जितनी मदद कर सकता था मैंने अपने हिस्से का कर दिया और इस पोस्ट को आगे के लिए बढ़ा दिया। ऐसी बातों की जगह मदद करना अच्छा होगा।'

 

बता दें कि अर्जुन कपूर ने जिस बच्चे के लिए मदद की गुहार लगाई है उस बच्चे का नाम अयांश गुप्ता है। जो एक दुर्लभ बीमारी से गुजर रहा है। उस बच्चे को स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी नामक बीमारी है, जो बहुत कम लोगों को होती है। अयांश गुप्ता के लिए इलाज के लिए 16 करोड़ रुपये की जरूरत है। ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारे अयांश गुप्ता के इलाज में मदद करने के लिए आगे आए हैं और अपने फैंस से भी उसकी मदद करने के लिए अपील कर रहे हैं। इन सितारों में अजय देवगन, अनिल कपूर, सारा अली खान, सन्नी सिंह, नुसरक भरूचा का नाम शामिल है।

करण जौहर की फ़िल्म 'दोस्ताना 2' से कार्तिक आर्यन की छुट्टी, इस वजह से धर्मा प्रोडक्शंस ने किया बाहर

chat bot
आपका साथी