Arjun Kapoor दिवंगत मां को याद कर हुए भावुक, उनके प्यार और संघर्ष को लेकर कही ये बात

अर्जुन कपूर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस पोस्ट पर न सिर्फ फैंस ​बल्कि सेलेब्स के भी कॉमेंट्स कर रहे हैं। अर्जुन के इस पोस्ट पर एक्टर आयुष्मान खुराना ने कॉमेंट के जरिए एक हाथ जोड़ने वाली इमोजी लगाई ।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 08:44 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 08:44 AM (IST)
Arjun Kapoor दिवंगत मां को याद कर हुए भावुक, उनके प्यार और संघर्ष को लेकर कही ये बात
Arjun Kapoor Get Emotional And Talks About Mothers Love And Struggle In Social Media Post

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर सोशल प्लेटफॉर्म पर आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। वहीं अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें अपनी मां की याद में पोस्ट करते भी देखा जाता है। अर्जुन अपनी मां के बेहद करीब थे। उनके निधन के बाद वह अपनी मां को काफी मिस करते हैं। वहीं एक बार फिर वह अपनी मां मोना कपूर की याद में भावुक हो गए। अर्जुन ने मां को याद करते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो कि काफी वायरल हो रहा है। 

दरअसल, अर्जुन कपूर ने अपनी मां मोना कपूर की जीवन में संघर्ष को याद करते हुए पोस्ट किया है। उनका ये पोस्ट  जापानी फिलॉस्फर ‘डेसाकू इकेदा’ का है। इस पोस्ट के जरिए एक्टर ने अपनी मां के प्यार की पवित्रता और मूल्य के बारे में बताया। उन्होंने इसके शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जिंदगी की सच्चाई, मां का प्यार, करुणा और शांति।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

वहीं अर्जुन ने जापानी फिलॉस्फर ‘डेसाकू इकेदा’ का जो पोस्ट शेयर किया है उसमें लिखा है, 'अपनी मां द्वारा किए गए प्यार और संघर्ष को कभी मत भूलना। उन बातों, उन चीजों को भी कभी मत भूलना जो उन्होंने आपके लिए किया हैं। मैं अब समझ चुका हूं कि जो लोग अपने दिमाग में मां की प्यारी-सी तस्वीर रखते हैं, वे कहीं नहीं जाते। हम सभी खुशी और शांति की राह पर एक साथ चलेंगे।' 

अर्जुन कपूर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस पोस्ट पर न सिर्फ फैंस ​बल्कि सेलेब्स के भी कॉमेंट्स कर रहे हैं। अर्जुन के इस पोस्ट पर एक्टर आयुष्मान खुराना ने कॉमेंट के जरिए एक हाथ जोड़ने वाली इमोजी लगाई, और आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप ने दिल वाले इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। 

chat bot
आपका साथी