Arjun Kapoor की फोटो पर रणवीर सिंह ने किया कमेंट, मिला ये मजेदार जवाब

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा है मेरे लिए चीजें सरल नहीं होंगी तो मैं इन्हें हंसकर करना चाहता हूंl इसपर रणवीर सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है मेरा दिल सिर्फ आपके लिए धड़कता है क्यूटी बाबाl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:49 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:28 AM (IST)
Arjun Kapoor की फोटो पर रणवीर सिंह ने किया कमेंट, मिला ये मजेदार जवाब
अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की दोस्ती काफी पसंद की जाती हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की दोस्ती की बॉलीवुड में काफी चर्चा हैl दोनों कई वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ मस्ती करते भी नजर आते हैंl अब अर्जुन कपूर ने अपनी एक फोटो शेयर की हैl इसपर रणवीर सिंह ने कमेंट किया हैl इसपर अर्जुन कपूर ने प्रतिक्रिया दी है और दोनों की यह दोस्ती इसके माध्यम से एक बार फिर देखी जा रही हैl

अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की दोस्ती और केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती हैl दोनों ने यशराज फिल्म की फिल्म गुंडे में भी काम किया थाl दोनों की दोस्ती काफी लोकप्रिय हैंl दोनों एक-दूसरे की फिल्में सोशल मीडिया पर भी प्रमोट करते हैंl इसके अलावा एक दूसरे की पोस्ट पर मजेदार कमेंट भी करते हैंl रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर अक्सर एक-दूसरे की दोस्ती को सार्वजनिक जगहों पर प्रदर्शित करते हुए नजर आते हैंl दोनों की दोस्ती के कारण फैंस भी काफी खुश रखते हैंl

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अब अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने हालिया फोटोशूट की तस्वीर शेयर की हैl तस्वीर शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा है, 'मेरे लिए चीजें सरल नहीं होंगी, तो मैं इन्हें हंसकर करना चाहता हूंl' इसपर रणवीर सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'मेरा दिल सिर्फ आपके लिए धड़कता है क्यूटी बाबाl' इसपर अर्जुन कपूर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'सुन लो दीपिका पादुकोण, बाबा आपने यह मान लिया है सोशल मीडिया पर लेकिन मैं इसे बिग पिक्चर पर सुनना चाहता हूंl' इसपर फैंस काफी खुश है और प्रतिक्रिया दे रहे हैंl

द बिग पिक्चर रणवीर सिंह का डेब्यू टीवी शो हैl यह फोटो पर आधारित शो हैl अर्जुन कपूर इन दिनों एक विलन रिटर्न की शूटिंग कर रहे हैंl इस फिल्म में उनके अलावा तारा सुतारिया की अहम भूमिका हैl फिल्म में दिशा पाटनी और जॉन अब्राहम भी हैंl यह फिल्म 8 जुलाई 2022 को रिलीज होगीl अर्जुन कपूर विशाल भारद्वाज की फिल्म में भी नजर आएंगे।

chat bot
आपका साथी