इस सॉन्ग में नजर आएंगे अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह, जल्द रिलीज होगा गाना

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आपनी आगामी फिल्म सरदार का ग्रैंड सन को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म में वो अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा दोनों एक वीडियो सॉन्ग में भी नजर आने वाले हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 05:15 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 05:15 PM (IST)
इस सॉन्ग में नजर आएंगे अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह, जल्द रिलीज होगा गाना
Arjun Kapoor and Rakul Preet Singh will seen in this song. photo source @instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आपनी आगामी फिल्म 'सरदार का ग्रैंड सन' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा दोनों एक वीडियो सॉन्ग में भी नजर आने वाले हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर कर दी हैं।

इस वीडियो सॉन्ग पोस्टर को अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्टर पर रेड कलर में ‘अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिहं। द गुड, द बैड, द प्रीटी।’ इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘रकुल प्रीत और मैं पहली बार एक साथ हमारे पहले सॉन्ग के साथ धमाल करने जा रहे हैं। सॉन्ग का खुलासा कल होगा, तब तक बने रहें!’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

वहीं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर सॉन्ग का पोस्टर शेयर कर लिखा, ‘अर्जुन और मैं इस गर्मियों में तापमान बढ़ाने आ रहें अपने पहले सॉन्ग के साथ आ रहे हैं। सॉन्ग का खुलासा कल होगा, तब तक बने रहें!’ इस सॉन्ग को टी-सीरीज के बैनर तैल बनाया गया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

वहीं अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म सरदार का ग्रैंड सन में नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म में अपनी को-स्टार के साथ फोटो शेयर किया था। इस फोटो में उनके साथ नीना गुप्ता, सोनी राजदान, दिव्या सेठ, रकुल प्रीत सिंह और फिल्म की निर्देशक काश्वी नायर भी नजर आ रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

फिल्म की कहानी साल 1947 से शुरू होकर 2020 तक तीन पीढ़ियो पर आधारित है। इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस रकुल प्रीत न्यू जेनरेशन के कपल्स की भूमिका में नजर आने वाले हैं। तो वहीं जॉन अब्राहम और अदिति राव हैदरी 1947 में देश के बंटवारे के वक्त जोड़े में नजर आएगे। इस फिल्म का निर्देशन काश्वी नायर कर रही हैं, फिल्म को एम्मे एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी