Dil Hai Deewana Teaser: अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत के सॉन्ग 'दिल है दीवाना' का टीज़र रिलीज़, देखें वीडियो

अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह जल्द ही एक सॉन्ग में नज़र आने वाले हैं जिसका नाम है ‘दिल है दीवाना’। आज गाने का टीज़र रिलीज कर दिया गया है जिसमें अर्जुन और रकुल हल्का फुल्का डांस करते नज़र आ रहे हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 03:23 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 03:23 PM (IST)
Dil Hai Deewana Teaser: अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत के सॉन्ग 'दिल है दीवाना' का टीज़र रिलीज़, देखें वीडियो
Photo Credit - Arjun Kapoor Instagram Account

नई दिल्ली, जेएनएन। अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह जल्द ही एक सॉन्ग में नज़र आने वाले हैं जिसका नाम है ‘दिल है दीवाना’। आज गाने का टीज़र रिलीज कर दिया गया है जिसमें अर्जुन और रकुल हल्का फुल्का डांस करते नज़र आ रहे हैं। तनिष्क बागची द्वारा कम्पोज किया गया और शब्बीर अहमद द्वारा लिखा गया 'दिल है दीवाना' एक डांसिंग नबर है जिसे राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा निर्देशित किया गया है। गाने को आवाज़ दी है दर्शन रावल और ज़ारा ख़ान ने। इस सॉन्ग को शब्बीर अहमद ने लिखा है और इसका निर्माण टी-सीरीज के बैनर तले किया जा रहा है।

कैसा है टीज़र:

टीज़र में अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह एक दूसरे कि छोड़ते दिख रहे हैं। टीज़र की शुरुआत में एक डायलॉग सुनाई देता है, ‘दिन ने उसको देखा तो उड़ने लगा...’ वहीं बैकग्राउंड में अनिल कपूर की फिल्म राम लखन का म्यूज़िक ‘धिना धिन धा’ सुनाई दे रहा है जो आपको थिरकाने के लिए काफी है। ये पहली बार है जब अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत किसी सॉन्ग में साथ नज़र आ रहे हैं दोनों की कैमिस्ट्री भी अच्छी लग रही है। देखें वीडियो।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

गाने के बारे में बात करते हुए भूषण कुमार कहते हैं, ‘दिल है दीवाना एक ऐसा डांस सॉन्ग है, जिसकी बीट्स बेशक आपको थिरकने पर मजबूर कर देंगी। इस मजेदार म्यूजिक वीडियो में अर्जुन और रकुल बहुत ही एक्साइटेड और एक्टिव नजर आ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि ऑडियंस इस सॉन्ग को बहुत पसंद करेगी’।

सॉन्ग के बारे में बात करते हुए निर्देशक राधिका राव और विनय सप्रू कहते हैं, ‘हमारे सॉन्ग्स और फिल्म्स में आमतौर पर परियों की दुनिया होती है। लेकिन 'दिल है दीवाना' के साथ हमने इस दुनिया में बदलाव करते हुए इसमें 2.O वर्शन का तड़का लगाया है। हम कहानी में अर्जुन और रकुल को पाकर बहुत खुश हैं क्योंकि वो दोनों हमारी कहानी की इस दुनिया में पूरी तरह से फिट हैं। जिन बारीकियों के साथ अर्जुन अपनी परफॉरमेंस देते हैं, उन्होंने वास्तव में एक एक्टर के रूप में हमें काफी प्रभावित किया है। साथ ही रकुल भी बेहद शानदार हैं, आप उन्हें कुछ भी बताएं, पूरी तरह से एक्जिक्यूट करती हैं’। आपको बता दें कि अर्जुन और रकुल का ये सॉन्ग 'दिल है दीवाना' 17 अप्रैल को रिलीज़ किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी