अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ पूल में किया वर्कआउट, गर्लफ्रेंड को बताया 'मुश्किल टास्कमेकर'

हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने मलाइका को अपनी गर्लफ्रेंड बताया है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 05:18 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 07:24 AM (IST)
अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ पूल में किया वर्कआउट, गर्लफ्रेंड को बताया 'मुश्किल टास्कमेकर'
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। अर्जुन और मलाइका इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। दोनों ही इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर रहे हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने मलाइका को अपनी गर्लफ्रेंड बताया है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अर्जुन- मलाइका दोनों ही कई तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इन दिनों ये दोनों ही सोशल मीडिया के जरिए अपने मालदीव्स वेकेशंस की झलक दिखा रहे हैं। दोनों अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक दूसरे के साथ मस्तीभरे पल बिताते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इसी बीच अर्जुन कपूर ने भी एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों पूल में मस्ती करते दिख रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों ही स्विमिंग पूल में मस्ती करते दिख रहे हैं। इन दोनों ने स्विमिंग पूल में जमकर वर्कआउट किया है। इस दौरान मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर को हरा देती हैं। अर्जुन कपूर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जब गर्लफ्रेंड आपके ट्रेनर से भी कठिन टास्कमास्टर हो। मैं अपने हॉलीडे पर भी वर्कआउट कर रहा हूं।'

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपने वेकेशंस से अलग-अलग आउटफिट्स में अपनी चिलिंग की तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को अपडेट कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक प्रिंटेड व्हाइट टॉप में धूप में पोज देते हुए सनलाइट सेल्फी शेयर की। इसके तुरंत बाद, मलाइका ने जिम वियर में अपनी एक तस्वीर साझा की, जिससे पता चलता है कि उन्होंने अपने जीम वर्कआउट रूटीन से ब्रेक नहीं लिया। कुछ घंटों बाद, मलाइका ने अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए बिकिनी में फोटो शेयर की।

chat bot
आपका साथी