Anushka Sharma नए लुक में आई नजर, जानें क्यों सोनम कपूर का किया आभार व्यक्त

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में माता-पिता बने हैंl दोनों को फरवरी में बेटी हुई हैl दोनों ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा हैl अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने फोटोग्राफर्स से उनकी बेटी की तस्वीरें ना खींचने का निवेदन किया हैl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 06:03 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 06:38 PM (IST)
Anushka Sharma नए लुक में आई नजर, जानें क्यों सोनम कपूर का किया आभार व्यक्त
अनुष्का शर्मा ने नया हेयर कट करवाया हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैl इसमें वह अपनी नई हेयर स्टाइल फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैl इसके लिए उन्होंने सोनम कपूर के हेयर स्टाइलिस्ट की सहायता ली हैl अनुष्का शर्मा का नया लुक वायरल हो रहा हैl इसमें उन्होंने अपने बाल कटवाकर छोटे कर दिए हैंl इसके लिए उन्होंने सोनम कपूर का आभार भी व्यक्त किया है कि उन्होंने अपने हेयर स्टाइलिस्ट का रिकमेंडेशन दिया हैl

अनुष्का शर्मा इन दिनों लंदन में हैl वह अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली के साथ हाल ही में संपन्न हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए गई हैंl जहां उन्होंने अब नया हेयर कट करवाया हैl इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैl अनुष्का शर्मा ने दावा किया है कि उन्होंने एक बार फिर छोटे बाल रखने शुरू किए हैंl उन्होंने वाइट कलर का टॉप और जैकेट पहन रखी हैl इसके साथ ही उन्होंने कई लेयर वाला नेकलेस भी पहन रखा हैl इसमें उनके नाम के पहले अक्षर का पेंडेंट भी नजर आ रहा हैl

 

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

फोटो शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा है, 'बच्चे के जन्म होने के बाद जब आपके बाल गिरने लगते हैं, तब अच्छे हेयरकट की आप सराहना करते हैंl धन्यवाद जॉर्ज नॉर्थवोल्ट आप अच्छे हैं और सोनम कपूर का भी आभार कि उन्होंने मेरा परिचय करवायाl' सोनम कपूर एक फैशनिस्टा के तौर पर जानी जाती हैl वह काफी खर्चीली है और उन्हें शॉपिंग करना पसंद हैl अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह सोनम कपूर को 'पेरिस' कहकर पुकारते हैंl

 

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में माता-पिता बने हैंl दोनों को फरवरी में बेटी हुई हैl दोनों ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा हैl अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने फोटोग्राफर्स से उनकी बेटी की तस्वीरें ना खींचने का निवेदन किया हैl वामिका नाम के बारे में बताते हुए अनुष्का शर्मा ने कहा है कि यह देवी दुर्गा के कई नामों में से एक हैl अनुष्का शर्मा फिल्म अभिनेत्री हैंl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl वह पिछली बार फिल्म जीरो में नजर आई थीl इस फिल्म में उनके अलावा शाहरुख खान और कटरीना कैफ की अहम भूमिका थी। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप हो गई थीl 

chat bot
आपका साथी