अनुष्का शर्मा को यशराज से चाहिए इस बात का पैसा

अनुष्का शर्मा ने इस फिल्म के बारे में यह भी कहा कि साड़ी पहनकर काम करने वाली महिला का महत्व पश्चिमी कपड़े पहने एक प्रोफेशनल के समान होता है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 05:52 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 11:02 AM (IST)
अनुष्का शर्मा को यशराज से चाहिए इस बात का पैसा
अनुष्का शर्मा को यशराज से चाहिए इस बात का पैसा

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने मुंबई में सुई धागा मेड इन इंडिया फिल्म के प्रमोशन के दौरान भारतीय शिल्पकला के कारीगरों के लिए एक वेबसाइट को लांच किया। और साथ में इस फिल्म के निर्माता से पैसे की भी मांग कर दी।

अनुष्का ने बुधवार को डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सुई धागा डॉट को डॉट इन नाम से एक वेब साईट को लॉन्च किया है। इस मौके पर अनुष्का शर्मा ने पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते वक्त मज़ाक में कहा कि उनके द्वारा इस फिल्म में उन पर बनाए गए कई मीम्स पर वह फिल्म निर्माता कंपनी यशराज फिल्मस से एक और चेक लेने वाली है। इस मौके पर अनुष्का शर्मा ने यह भी कहा कि फिल्म सुई धागा मेड इन इंडिया में उनके द्वारा किए गए अभिनय पर जो मीम्स बन रहे हैं, उससे यह पता चलता है कि यह फिल्म भी लोगों को उतनी ही पसंद आएगी। उनके प्रचलित हो रहे मीम्स इस बात का खुलासा हैं कि फिल्म में उनके अभिनय को देखने के लिए लोग उत्सुक हैं।

अनुष्का शर्मा ने इस फिल्म के बारे में यह भी कहा कि साड़ी पहनकर काम करने वाली महिला का महत्व पश्चिमी कपड़े पहने एक प्रोफेशनल के समान होता है। दोनों में कोई ऊंच-नीच नहीं होती। बस फिल्मों में इसे इस प्रचार दिखाया जाता है जिसके चलते भारतीय परिधानों में महिलाओं द्वारा किए जा रहे काम को महत्ता नहीं मिलती। अनुष्का शर्मा जल्द फिल्म सुई धागा मेड इन इंडिया में नजर आएंगी।

इस फिल्म में भारतीय शिल्पकारों द्वारा बनाए गए अद्भुत कपड़ों और कारीगरी को दर्शाया जाएगा। इस फिल्म के माध्यम से मेड इन इंडिया को भी प्रमोट किया जाएगा। इस फिल्म में उनके अलावा वरुण धवन भी है। फिल्म 28 सितंबर को रिलीज़ हो रही है।

फिल्म सुई धागा में वरुण मौजी के किरदार में हैं और यह मौजी का किरदार इतना आसान न था। क्योंकि यह एक आम आदमी की कहानी है जो धूप में काम करता है और कई संघर्षों से गुजरता है। हाल ही में फिल्ममेकर्स द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें वरुण की फिल्म को लेकर मेहनत साफ नजर आती है। वरुण ने कड़कड़ाती धूप में शूटिंग की और वे इस कारण डिहाइड्रेशन का शिकार भी हुए। वरुण बताते हैं कि, जब वे दिल्ली में शूट कर रहे थे तब बहुत गर्मी थी और उन्हें कड़कड़ाती धूप में बस के पीछे भागना था। एक समय तो एेसा आया कि जैसे ही वरुण बस में एंटर होते हैं तो सीधे जाकर सीट पर लेट जाते हैं। वरुण को एेसा करते देख क्रू परेशान हो जाती है कि आखिरकार वरुण को क्या हुआ। लेकिन वरुण कहते हैं कि ज्यादा कुछ नहीं बस गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन हो गया है।

यह भी पढ़ें: 12वें दिन फिल्म स्त्री का Box Office कलेक्शन रहा मंगल, 88 करोड़ पार

chat bot
आपका साथी