अनुष्का शर्मा- विराट कोहली ने की कोरोना काल में मदद के लिए क्राउड फंडिंग की शुरुआत, खुद भी दिया 2 करोड़ का योगदान

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने क्राउड फंडिग प्लेटफॉर्म केट्टो पर फंड इकट्ठा करने के लिए एक कैंपेन की शुरुआत की है। ,InThisTogether नाम के कैंपेन के जरिए कोविड रिलीफ के लिए 7 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 02:38 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 02:38 PM (IST)
अनुष्का शर्मा- विराट कोहली ने की कोरोना काल में मदद के लिए क्राउड फंडिंग की शुरुआत, खुद भी दिया 2 करोड़ का योगदान
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। देश कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है। ऐसे में हर कोई मदद के लिए आगे आ रहा है। बीते दिनों अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को बताया था कि वो जल्द ही पति विराट कोहली के साथ मिलकर एक अभियान की शुरुआत करने वाली हैं। अनुष्का ने ऐसा कर भी दिया है। अनुष्का और विराट ने एक क्राउड फंडिंग की शुरुआत की है। जिसके जरिए दोनों कोविड के दौर में परेशान हो रहे लोगों की मदद के लिए फंड इकट्ठा करेंगे।

दरअसल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने क्राउड फंडिग प्लेटफॉर्म केट्टो पर फंड इकट्ठा करने के लिए एक कैंपेन की शुरुआत की है। #InThisTogether नाम के कैंपेन के जरिए कोविड रिलीफ के लिए 7 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अनुष्का और विराट की ओर से 2 करोड़ रुपए का योगदान दिया गया है। इस बात की जानकारी अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर दी है।

अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विराट कोहली भी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों कह रहे हैं कि, 'जो लोग हमारे लिए दिन-रात काम कर रहे हैं, हम उनके आभारी हैं। उनका डेडिकेशन सराहनीय है। पर अब उन्हें जरूरत है हमारे सपोर्ट की और हमें उनके साथ खड़े होने की। इसलिए हमने केट्टो पर फंड रेजर शुरू किया, जिनके फंड्स ACT ग्रांट्स के पास जाएंगे। हमारा निवेदन है कि आप इस पहल में शामिल हों और डोनेट करें। हर छोटा सा योगदान अंतर पैदा करता है। फैमिली, फ्रेंड्स और फैंस, ये वक्त है साथ मिलकर बढ़ने का। हम साथ मिलकर इससे बाहर निकल आएंगे। अगर हम साथ आएं तो इस जंग को जीत जाएंगे। सुरक्षित रहें। जय हिंद।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में अनुष्का ने लिखा, 'हमारा देश कोविड-19 की दूसरी लहर से लड़ रहा है और हेल्थ केयर सिस्टम को चैलेंजेस का सामना करना पड़ रहा है। अपने लोगों को सफर करते देख मेरा दिल टूट जाता है। इसलिए विराट और मैंने केट्टो के साथ फंड इकट्ठा करने के लिए #InThisTogether कैंपेन की पहल की है। हम सभी मिलकर इस संकट से निकल आएंगे। प्लीज इंडिया का सपोर्ट करने के लिए अपने योगदान के साथ आगे आएं। आपका योगदान इस मुश्किल घड़ी में जिंदगी बचाने में मदद करेगा।'

बता दें कि ये कैंपेन केट्टो पर 7 दिन तक चलाया जाएगा। इससे आई रकम ACT ग्रांट्स को दे दी जाएगी। ACT ग्रांट्स कैंपेन के इम्प्लीमेंटेशन पार्टनर हैं जो महामारी के दौरान ऑक्सीजन, दवाइयां, मैनपावर, वैक्सीनेशन उपलब्ध कराने और जागरूकता बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रहा है। गौरतलब है कि अपने जन्मदिन के अगले दिन अनुष्का शर्मा ने इस कैंपेन की शुरुआत के बारे में बताया था। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि जल्द ही विराट और अनुष्का दोनों मिलकर एक अभियान की शुरुआत करेंगे जिससे वो कोविड के दौरन बनीं विपरीत परिस्थियों में जरूरतमंदों की मदद कर सकें।

The Last Hour Web Series Trailer: अमेज़न प्राइम के क्राइम शो से संजय कपूर की ओटीटी पर दमदार

chat bot
आपका साथी