अनुष्का शर्मा का वामिका की मॉम ड्यूटी के बीच 'स्टीलिंग वर्कआउट', क्या आपने देखा एक्ट्रेस का नो-मेकअप लुक

Anushka Sharma stealing workout अनुष्का शर्मा ने अपनी मॉम ड्यूटी के बीच खुद के लिए भी टाइम निकाल।अनुष्का शर्मा ने वर्कआउट रूटीन के दौरान खींची अपनी एक सेल्फी शेयर की। एक्ट्रेस ने फोटो को कैप्शन के साथ पोस्ट किया स्टीलिंग वर्कआउट।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 06:49 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 07:03 AM (IST)
अनुष्का शर्मा का वामिका की मॉम ड्यूटी के बीच 'स्टीलिंग वर्कआउट', क्या आपने देखा एक्ट्रेस का नो-मेकअप लुक
Image Source: Anushka Sharma Official Instagram Account

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों साउथेम्प्टन में अपने पति क्रिकेटर विराट कोहली और बेटी वामिका कोहली के साथ समय बिता रही हैं। वह लगातार इंग्लैंड से अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रही हैं। हाल ही में, अनुष्का ने अपने फैन्स के साथ खूबसूरत देश के धुंध भरे मौसम की एक तस्वीर साझा की। बुधवार को, अनुष्का ने अपनी मॉम ड्यूटी के बीच खुद के लिए भी टाइम निकाल। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने वर्कआउट की फोटो शेयर की ।

अनुष्का की स्टीलिंग वर्कआउट शेल्फी

अनुष्का शर्मा ने वर्कआउट रूटीन के दौरान खींची अपनी एक सेल्फी शेयर की। एक्ट्रेस ने फोटो को कैप्शन के साथ पोस्ट किया, "स्टीलिंग वर्कआउट"। उन्होंने इस फोटो को फ्लेक्स्ड बाइसेप्स, मदर-बेबी और बटरफ्लाई इमोजी के साथ शेयर किया। फोटो में, अनुष्का काले रंग का एथलीजर सेट में नजर आ रही है। उनके बाल पीछे बंधे हुए थे और एक्ट्रेस ने अपने जिम लुक को गोल्डन हूप इयररिंग्स से कंप्लीट किया था। अनुष्का ने एक फेस मास्क भी पहना हुआ था, जो उनके एक कान पर लटका हुआ था। अनुष्का के फैन्स को उनका ये मेकअप-फ्री लुक काफी पंसद आ रहा है। इस फोटो की खास बात है उनका ग्लो।

अनुष्का ने इस वीडियो पर दिया था रिएक्शन

हालांकि अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने बच्चे की देखभाल में व्यस्त हैं।पर समय मिलने पर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने एक वायरल वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया जो सुर्खियों में आ गया है। वीडियो में बेसबॉल ग्राउंड में मैच दे रही महिला अपने एक हाथ में बच्चे को लेकर दूसरे हाथ से बॉल लपक लेती है। महिला के इस कारनामे पर अनुष्का ने जो कहा अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा देने वाला है।

अनुष्का ने बॉल कैच करने वाली महिला की तारीफ करते हुए उसकी न्यूज अपने इंस्टास्टोरी में शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ऐसा कुछ नहीं है, जो हम नहीं कर सकते हैं।' अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट पर उनके फैंस ने भी बॉल कैच करने वाली महिला की तारीफ की। 

chat bot
आपका साथी