अनुष्का शर्मा ने शेयर की Sun Kissed फोटोज, पति विराट कोहली भी हार बैठे दिल

फैंस के साथ ही उनके पति विराट कोहली भी अनुष्का की हर पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। अब हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर अनुष्का के पति विराट कोहली भी अपना दिल हार बैठे हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 01:10 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 01:10 PM (IST)
अनुष्का शर्मा ने शेयर की Sun Kissed फोटोज, पति विराट कोहली भी हार बैठे दिल
विराट कोहली की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट्स से फैंस का दिल जीत लेती हैं। एक्ट्रेस की हर पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। फैंस के साथ ही उनके पति विराट कोहली भी अनुष्का की हर पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। अब हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर अनुष्का के पति विराट कोहली भी अपना दिल हार बैठे हैं।

अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी दो बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा काले रंग का टॉप पहने धूप में खड़ी हैं। अनुष्का इन तस्वीरों में बेहद क्यूट दिख रही हैं। अनुष्का की ये सन किस्सड फोटोज उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रही हैं। अनुष्का शर्मा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सूरज चमक रहा है, मौसम प्यारा है, इसने मुझे पोज देने के लिए और इन्हें पोस्ट करने के लिए बाध्य कर दिया है।'

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनुष्का शर्मा की इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स इन तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं। इसी बीच अनुष्का की फोटोज पर उनके पति विराट कोहली के कमेंट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। विराट कोहली ने अनुष्का की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए हार्टशेप ईमोजी बनाई है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

अनुष्का की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। हाल ही में विराट कोहली ने कुछ दिन पहले ही अनुष्का शर्मा के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को भी उनके फैंस ने खूब पसंद किया था। साथ ही साथ दोनों की ये प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुई थी।

chat bot
आपका साथी