Anushka Sharma की नींद 'जाने मेरी जानेमन, बचपन का प्यार' गाने ने जानें कैसे उड़ाई, कहीं यह मजेदार बात

अनुष्का शर्मा ने यह मीम इन्स्टाग्राम पर शेयर किया हैl दरअसल सहदेव दिर्दो के स्कूल टीचर ने 2019 में यह वीडियो रिकॉर्ड किया थाl इसमें सहदेव बचपन का प्यार गाना गाते नजर आ रहे हैंl इसमें उन्होंने ब्लू कलर की शर्ट पहन रखी हैl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 10:08 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 10:08 PM (IST)
Anushka Sharma की नींद 'जाने मेरी जानेमन, बचपन का प्यार' गाने ने जानें कैसे उड़ाई, कहीं यह मजेदार बात
अनुष्का शर्मा के दिमाग में सहदेव दिर्दो की आवाज गूंज रही हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट किया हैl यह पोस्ट अनुष्का शर्मा ने हाल ही में वायरल हुए 'जाने मेरी जानेमन, बचपन का प्यार' गाने के संदर्भ में किया हैl उन्होंने बताया है कि वह 'बचपन का प्यार' गाने से बाहर नहीं निकल पा रही हैl अनुष्का शर्मा के दिमाग में सहदेव दिर्दो नामक लड़के की आवाज गूंज रही हैl

दरअसल सहदेव ने 'मेरे बचपन का प्यार' गाना इस प्रकार गाया है कि यह बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और यह गाना अनुष्का शर्मा को रात को सोने नहीं दे रहा हैl बुधवार को अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार मीम शेयर किया हैl इसमें एक व्यक्ति को सोने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है लेकिन वह सहदेव का गाया हुआ गाना अपने दिमाग से नहीं निकाल पा रहा हैl अनुष्का शर्मा ने इसके साथ हंसने वाली इमोजी भी शेयर की हैl

अनुष्का शर्मा ने यह मीम इन्स्टाग्राम पर शेयर किया हैl दरअसल सहदेव दिर्दो के स्कूल टीचर ने 2019 में यह वीडियो रिकॉर्ड किया थाl इसमें सहदेव बचपन का प्यार गाना गाते नजर आ रहे हैंl इसमें उन्होंने ब्लू कलर की शर्ट पहन रखी हैl सहदेव कैमरे की ओर देखकर यह गाना स्कूली टोन में गाते हैंl इसके चलते आसपास के लोग हंसने लगते हैंl हाल ही में यह वीडियो वायरल हो गया हैl बादशाह ने इस गाने का रीमिक्स वर्जन शेयर किया थाl

बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस बालक का सम्मान किया हैl कॉमेडियन भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी ने भी द कपिल शर्मा शो के प्रोमो में इस गाने पर डांस किया थाl अनुष्का शर्मा आखरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थीl इस फिल्म में उनके अलावा शाहरुख खान और कटरीना कैफ की अहम भूमिका थीl यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।

chat bot
आपका साथी