एलजीबीटी अधिकारों के लिए अनुष्का शर्मा के Nush ने नाज़ फाउंडेशन के साथ मिलाया हाथ

अनुष्का शर्मा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ज़ीरो में नजर आई थी जिसमें शाहरुख़ खान और कटरीना कैफ भी अहम भूमिका में थे।

By Rahul soniEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 03:57 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 03:57 PM (IST)
एलजीबीटी अधिकारों के लिए अनुष्का शर्मा के Nush ने नाज़ फाउंडेशन के साथ मिलाया हाथ
एलजीबीटी अधिकारों के लिए अनुष्का शर्मा के Nush ने नाज़ फाउंडेशन के साथ मिलाया हाथ

मुंबई। प्रसिद्ध अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर से अपने कदम आगे बढ़ाए हैं और इस बार मकसद एलजीबीटी समुदाय का समर्थन करना है। अनुष्का की कूल क्लोथिंग लाइन ''नुश'' ने अब नाज़ फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाया है।

अनुष्का शर्मा के फैशन ब्रांड नुश ने नाज़ फाउंडेशन के साथ मिलाया है जिससे वे एजीबीटी अधिकारों के लिए काम कर सकें। नाज़ फाउंडेशन एजीबीटी समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार प्रयास करने वाली एक अग्रणी गैर-लाभकारी संस्था है। पूरे भारत में नुश की हाई स्ट्रीट फैशन लाइन महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है और इस बार नुश ने प्यार के सार्वभौमिक अधिकार को समर्पित अपना नया कलेक्शन ''नुश फॉर लव'' लॉन्च किया है।

''नुश'' ने एलजीबीटी अधिकारों की दिशा में योगदान करने के लिए अब नाज़ फाउंडेशन के साथ भागीदारी की है। इस विशेष कलेक्शन से होने वाली आय, एलजीबीटी समुदाय के हितों की रक्षा की दिशा में काम कर रही संस्था को उपलब्ध कराई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक इस दिशा में इस सोच के साथ ध्यान देने पर जोर दिया जा रहा है, कि इसमें ज्यादा प्रभावी बदलाव देखने के लिए अभी काफी कुछ करने की जरूरत है।

आपको बता दें कि, एलजीबीटी समुदाय के हितों की रक्षा के लिए नाज़ फाउंडेशन आगे बढ़कर काम करने के साथ ही प्यार और समान-स्वतंत्रता के उनके अधिकारों के लिए लड़ रहा है। बता दें कि, वे भारत में समलैंगिक संबंधों पर प्रतिबंध लगाने वाली धारा 377 के खिलाफ कोर्ट की हालिया निर्देशों के अभिन्न अंग भी हैं। 

यह भी पढ़ें: Box Office: विक्की कौशल की उरी 38 दिनों में ये इतिहास बना गई, ग़जब की कमाई

chat bot
आपका साथी