Anushka Virat Love Story: लव बर्ड्स से पैरेंट्स बनने तक... कुछ ऐसी है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लव स्टोरी

Anushka Virat Love Story बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फाइनली पैरेंट्स बन गए हैं। जी हां अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। अनुष्का और विराट की बेटी ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में जन्म लिया है।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 06:15 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 06:39 PM (IST)
Anushka Virat Love Story: लव बर्ड्स से पैरेंट्स बनने तक... कुछ ऐसी है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लव स्टोरी
Photo Credit - Virat Kohli Instagram Account Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फाइनली पैरेंट्स बन गए हैं। जी हां, अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। अनुष्का और विराट की बेटी ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में जन्म लिया है। विरुष्का के पैरेंट्स बनने के साथ ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। ज़ाहिर है इस दिन का इंतज़ार विरुष्का के साथ-साथ उनके फैंस को भी था। फैंस भी ये जानने के लिए काफी एक्साइटेड थे कि विरुष्का कब माता-पिता बनेंगे।

अब आज विरुष्का के इस खास दिन पर हम आपको बताते हैं दोनों की क्यूट लवस्टोरी, कि कैसे ये लवबर्ड्स पहली बार मिले और बात शादी तक पहुंची। वैसे तो विराट अपनी लव स्टोरी का जिक्र कई इंटरव्यूज़ में कर चुके हैं, लेकिन आज विरुष्का के लिए खास दिन है तो हम आज आपको फिर से दोनों के फिल्मी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

यहां हुई पहली मुलाकात

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली मुलाकात एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। विराट एक्टिंग के बारे में कुछ नहीं जानते थे, इसलिए अनुष्का के साथ ऐड शूट करते वक्त वो बहुत नर्वस थे। तब अनुष्का ने माहौल हल्का करने के लिए जोक सुनाया और यहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद दोनों को अक्सर साथ देखा जाने लगा। उस दौरान ये खबरें भी आईं कि अनुष्का और विराट एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने इस बात से साफ इनकार कर दिया।

यहां से पब्लिक हो गया अफेयर

लंबे वक्त तक डेटिंग की खबरें आने के बाद जब साल 2014 में विराट साउथ अफ्रीका टूर से लौटे तो अनुष्का ने मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने के लिए अपनी गाड़ी भेजी। विराट भी एयरपोर्ट से सीधे अनुष्का के घर चले गए। इसके बाद ये दोनों के रिलेशनशिप की खबरें पक्की होने लगीं। दोनों का अफयेर तब पब्लिक हुआ, जब साल 2014 में ही अनुष्का, विराट से मिलने न्यूजीलैंड पहुंच गईं। वहां से दोनों की तस्वीरें भी सामने आई थीं जिसमें दोनों पार्क में एक दूसरे का हाथ पकड़कर टहल रहे थे। लेकिन दोनों रिलेशनशिप में हैं इस बात पर मुहर तब लगी, जब 2014 के एक मैच में शतक पूरा करने के बाद विराट ने मैदान में सबके सामने अनुष्का को फ्लाइंग किस दिया।

 

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

ब्रेकअप की खबरों से गुपचुप शादी तक

साल 2016 में ये भी खबरें आईं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। खबर तो यहां तक थीं कि दोनों ने सोशल मीडिया अकाउंट से भी एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। लेकिन इन खबरों पर विराम तक लगा जब साल 2017 में अनुष्का और विराट ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। दरअसल, ब्रेकअप की खबरों के बीच अनुष्का ने विराट को एशिया कप में जीत को लेकर बधाई दी थी। जिसके बाद दोनों फिर एक दूसरे के करीब आने लगे और सब कुछ ठीक हो गया, और साल 2017 में दोनों ने चोरी छुप्पे इटली में जाकर शादी कर ली। दोनों की शादी की खबर लोगों को सोशल मीडिया से चली थी।

 

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

chat bot
आपका साथी