Anushka Sharma ने विराट कोहली के साथ किया 'रोमांटिक' डांस, देखें वायरल वीडियो
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वीडियो वायरल हो गया हैl इसपर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैंl विराट कोहली और अनुष्का अपनी बच्ची वामिका के साथ लंदन में हैl दोनों इंडियन क्रिकेट टीम के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए गए थेl
नई दिल्ली, जेएनएनl अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक साबुन के ब्रांड के लिए एडवर्टाइजमेंट शूट किया हैl विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की खूबसूरती से प्रभावित नजर आ रहे हैं और वह गाना गाते हुए डांस कर रहे हैंl दोनों का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा हैl अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एडवर्टाइजमेंट में साथ नजर आ रहे हैंl दोनों एक साबुन का प्रचार कर रहे हैंl दोनों वीडियो में डांस करते नजर आ रहे हैंl
वीडियो में अनुष्का शर्मा पिंक ड्रेस पहने नजर आ रही हैंl विराट कोहली ब्लैक कलर का सूट पहने नजर आ रहे हैंl वह अनुष्का शर्मा की खूबसूरती को देखकर प्रभावित हो जाते हैंl अनुष्का शर्मा उनसे पूछती है, 'क्या देख रहे हो?' इसपर विराट गाना गाने लगते हैं, 'यह चांद सा रोशन चेहरा' और डांस करने लगते हैंl View this post on Instagram
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वीडियो वायरल हो गया हैl इसपर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैंl विराट कोहली और अनुष्का अपनी बच्ची वामिका के साथ लंदन में हैl दोनों इंडियन क्रिकेट टीम के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए गए थेl तब से वह दोनों वहीं पर हैंl पिछले महीने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटी के जन्म के 6 महीने पूरे होने पर एक पार्क में पिकनिक मनायाl
View this post on Instagram
अनुष्का शर्मा फिल्म अभिनेत्री हैंl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैंl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती है। विराट कोहली क्रिकेटर है और वह भारत के लिए क्रिकेट खेलते हैंl वह कई अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत का की कप्तानी कर चुके हैं। विराट कोहली अक्सर अपने फैंस से सोशल मीडिया पर इंटरएक्ट करते हैl इसके चलते उनके फैंस भी उत्साहित रहते हैl दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती हैl