Anushka Sharma ने विराट कोहली के साथ किया 'रोमांटिक' डांस, देखें वायरल वीडियो

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वीडियो वायरल हो गया हैl इसपर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैंl विराट कोहली और अनुष्का अपनी बच्ची वामिका के साथ लंदन में हैl दोनों इंडियन क्रिकेट टीम के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए गए थेl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:41 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:07 AM (IST)
Anushka Sharma ने विराट कोहली के साथ किया 'रोमांटिक' डांस, देखें वायरल वीडियो
अनुष्का शर्मा फिल्म अभिनेत्री हैंl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक साबुन के ब्रांड के लिए एडवर्टाइजमेंट शूट किया हैl विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की खूबसूरती से प्रभावित नजर आ रहे हैं और वह गाना गाते हुए डांस कर रहे हैंl दोनों का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा हैl अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एडवर्टाइजमेंट में साथ नजर आ रहे हैंl दोनों एक साबुन का प्रचार कर रहे हैंl दोनों वीडियो में डांस करते नजर आ रहे हैंl 

वीडियो में अनुष्का शर्मा पिंक ड्रेस पहने नजर आ रही हैंl विराट कोहली ब्लैक कलर का सूट पहने नजर आ रहे हैंl वह अनुष्का शर्मा की खूबसूरती को देखकर प्रभावित हो जाते हैंl अनुष्का शर्मा उनसे पूछती है, 'क्या देख रहे हो?' इसपर विराट गाना गाने लगते हैं, 'यह चांद सा रोशन चेहरा' और डांस करने लगते हैंl

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वीडियो वायरल हो गया हैl इसपर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैंl विराट कोहली और अनुष्का अपनी बच्ची वामिका के साथ लंदन में हैl दोनों इंडियन क्रिकेट टीम के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए गए थेl तब से वह दोनों वहीं पर हैंl पिछले महीने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटी के जन्म के 6 महीने पूरे होने पर एक पार्क में पिकनिक मनायाl

अनुष्का शर्मा फिल्म अभिनेत्री हैंl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैंl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती है। विराट कोहली क्रिकेटर है और वह भारत के लिए क्रिकेट खेलते हैंl वह कई अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत का की कप्तानी कर चुके हैं। विराट कोहली अक्सर अपने फैंस से सोशल मीडिया पर इंटरएक्ट करते हैl इसके चलते उनके फैंस भी उत्साहित रहते हैl दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती हैl

chat bot
आपका साथी