शादी के बंधन में बंधे अनुष्का रंजन और आदित्य सील, रॉयल शादी में मेहमान बने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के ये सितारे

आदित्य सील और अनुष्का रंजन की बिग फैट वेडिंग में सितारों का जमावड़ा लगा रहा। आदित्य सील और अनुष्का रंजन आज (21 नवंबर 2021) को ही शादी के बंधन में बंधे हैं। आदित्य सील ढोल- नगाड़ों के साथ अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचे थे।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 08:45 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 07:06 AM (IST)
शादी के बंधन में बंधे अनुष्का रंजन और आदित्य सील, रॉयल शादी में मेहमान बने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के ये सितारे
अनुष्का रंजन, आदित्य सील, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों लगातार शहनाइयां बज रही हैं। चाहे हम बात बड़े पर्दे की करें या टेलीविजन की। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा पॉल के साथ शादी की है। तो वहीं टेलविजन की मशहूर अदाकार श्रद्धा आर्य भी शादी के बंधन में बंधी हैं। वहीं अब बॉलीवुड में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से पहचान बनाने वाले अभिनेता आदित्य सील भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। आदित्य सील ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं अनुष्का रंजन के साथ सात फेरे लिए हैं।

आदित्य सील और अनुष्का रंजन की बिग फैट वेडिंग में सितारों का जमावड़ा लगा रहा। आदित्य सील और अनुष्का रंजन आज (21 नवंबर 2021) को ही शादी के बंधन में बंधे हैं। आदित्य सील ढोल- नगाड़ों के साथ अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचे थे। आदित्य की बारात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आदित्य सील ने अपनी शादी के लिए गोल्डन रंग की शेरवानी और असके साथ सफेद रंग की पगड़ी चुनी। अपने इस आउटफिट में आदित्य सील बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वहीं अनुष्का रंजन ने अपने इस खास दिन के लिए पर्पल रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा चुना। इसके साथ अनुष्का ने डायमंड ज्वेलरी पहनी जिसमें वो बेहद कूबसूरत लग रही थीं। आदित्य और अनुष्का की जोड़ी भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं दोनों की शादी के वीडियो में आदित्य और अनुष्का एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे थे। आदित्य और अनुष्का की शादी में बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री के सितारों का भी जमावड़ा लगा रहा।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अनुष्का और आदित्य की शादी में आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट, आथिया शेट्टी, माना शेट्टी, क्रिस्टल डिसूजा, अली गोनी, वाणी कपूर, मनीष मल्होत्रा, रवीना टंडन जैसे कई सितारे पहुंचे। वहीं अपनी बेस्ट फ्रेंड अनुष्का रंजन की शादी के संगीत में आलिया भट्ट ने डांस भी किया। आलिया के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ।

chat bot
आपका साथी