Anurag Kashyap की बेटी आलिया ब्वॉयफ्रेंड के सीने से चिपकी आईं नजर, यूजर्स कुछ ऐसे उड़ाया मजाक
आलिया कश्यप अनुराग कश्यप और उनकी पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं। अनुराग और आरती ने साल 2009 में तलाक ले लिया था। वहीं आलिया कश्यप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पोस्ट करती रहती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप काफी हॉट एंड बोल्ड हैं। वह अपनी बोल्डनेस के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैंं। वह अक्सर अपनी ग्लैमरस और हॉट तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आलिया के फैंस भी उनकी इन तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं इन दिनों आलिया कश्यप अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं अब इसी बीच आलिया की उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रीगोइरे संग एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस काफी शॉक्ड हो गए हैं।
A post shared by Aaliyah Kashyap (@aaliyahkashyap)
आलिया कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर कथित ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रीगोइरे संग एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए आलिया कश्यप ने कैप्शन में लिखा, 'तुम्हारे साथ सबसे ज्यादा खुशी।' इसके साथ ही आलिया ने हॉर्ट इमोजी भी शेयर किया है। इस तस्वीर में वह अपने ब्वॉयफ्रेंड शेन के सीने से चिपकी नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। जहां आलिया तस्वीर में काफी हॉट ब्लैक ड्रेस में पहने दिख रही हैं। वहीं शेन फॉर्मल ड्रेस में हैं।
तस्वीर में दोनों प्यारा में डूबे नजर आ रहे हैं। आलिया की इस फोटो को देखकर जहां कुछ फैंस उनकी जोड़ी को सुपर कूल कपल बता रहे हैं वहीं कुछ लोग उनके ब्वॉयफ्रेंड का मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कपल गोल। इसके अलावा कई यूजर्स आलिया को ट्रोल करते कॉमेंट किया है, 'इस गरीब लड़के के साथ क्यों खड़ी हो।'
आपको बता दें कि आलिया कश्यप अनुराग कश्यप और उनकी पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं। अनुराग और आरती ने साल 2009 में तलाक ले लिया था। वहीं आलिया कश्यप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में आलिया की एक फोटो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था।