इस विदेशी को डेट कर रही हैं अनुराग कश्यप की बेटी आलिया, रिश्लेनशिप के 1 साल पूरे होने पर शेयर किया बेहद रोमांटिक वीडियो

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप सबसे ज्यादा चर्चा में रहनी वाली स्टारकिड्स में से एक हैं। वह सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं। आलिया कश्यप सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनके पिता की तरह उनकी भी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 01:03 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 01:03 PM (IST)
इस विदेशी को डेट कर रही हैं अनुराग कश्यप की बेटी आलिया, रिश्लेनशिप के 1 साल पूरे होने पर शेयर किया बेहद रोमांटिक वीडियो
ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रीगोइरे के साथ अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप, Instagram: aaliyahkashyap

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप सबसे ज्यादा चर्चा में रहनी वाली स्टारकिड्स में से एक हैं। वह सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं। आलिया कश्यप सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनके पिता की तरह उनकी भी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। आलिया कश्यप सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलासे भी करती रहती हैं।

वह अपने रिश्लेनशिप के बारे में भी खुलकर बात करती रहती हैं। आलिया कश्यप इन दिनों अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रीगोइरे को डेट कर रही हैं। वह शेन ग्रीगोइरे के साथ अपने रिश्ते को लेकर हमेशा खुलकर बात भी करती रहती हैं। अब आलियाा कश्यप को शेन ग्रीगोइरे के साथ रिश्ते में रहते हुए एक साल हो चुका है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

आलिया कश्यप ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रीगोइरे के साथ एक साल पूरा होने का जश्न मना रही हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में आलिया कश्यप ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रीगोइरे के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में इन दोनों के साथ में बिताए खास और रोमांटिक पल नजर आ रहे हैं। वीडियो में बहुत जगह आलियाा कश्यप और शेन ग्रीगोइरे एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को साझा करते हुए आलिया कश्यप ने शेन ग्रीगोइरे के लिए प्यारभरा पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने वीडियो के पोस्ट में लिखा, 'मेरे सबसे अच्छे दोस्त के साथ सबसे बेहतरीन 365 दिन जो मैं दुनिया के लिए नहीं बदलूंगी। मुझे बिना शर्त प्यार करने और मुझे किसी और जैसा प्यार दिखाने के लिए धन्यवाद, मैं तुमसे हमेशा प्यार करता हूं #1year'। सोशल मीडिया पर आलिया कश्यप का यह पोस्ट वायरल हो रहा है।

अनुराग कश्यप की बेटी के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रीगोइरे के साथ एक साल पूरे होने पर उन्हें बधाई भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि आलिया कश्यप अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं। इसके जरिए वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में खास खुलासे भी करती रहती हैं। साथ ही वह सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं।

chat bot
आपका साथी