Kirron Kher के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने लिखा पोस्ट, शेयर कीं अनसीन फोटोज़

बॉलीवुड एक्ट्रेस और लोकसभा सदस्य किरण खेर आज अपना 69वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस ख़ास दिन पर किरण को उनके फैंस ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस के बर्थडे पर उनके पति और बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने बधाई दी है।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 10:10 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 10:23 AM (IST)
Kirron Kher के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने लिखा पोस्ट, शेयर कीं अनसीन फोटोज़
Photo credit - Anupam Kher Instagram Account Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस और लोकसभा सदस्य किरण खेर आज अपना 69वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस ख़ास दिन पर किरण को उनके फैंस ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस के बर्थडे पर उनके पति और बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने बधाई दी है और अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अनुपम ने किरण के अच्छी सेहत की दुआ की है साथ ही उनकी क्वालिटीज़ के बारे में बताया है।

अनुपम ने इंस्टाग्रम पर किरण के कुछ अनसीन फोटोज़ शेयर किए हैं जिसमें एक्टर के साथ, दलाई लामा के साथ, दोस्तों के साथ और परिवार के साथ नज़र आ रही हैं। फोटोज़ शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे किरण!! भगवान आपको लंबी उम्र दे और हमेशा स्वस्थ रखे। मैं दुआ करता हूं आपको इस जहां की सारी खुशियां मिलें। दुनियाभर के लोग आपको वैसे ही प्यार करती है जैसी आप हैं। आप ईमानदार हैं, निष्पक्ष हैं, स्पष्ट हैं। ज़िंदगी की किसी भी परिस्थिति को आप शानदार तरीके से और अपनी अंदरूनी ताकत के साथ हैंडल करती हैं। हमेशा स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहें। आपके लिए ढेर सारा प्यार और दुआएं’।

 

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

आपको बता दें किरण खेर बॉलीवुड अभिनेत्री में से एक हैं। वीर ज़ारा, देवदास, मंगल पांडे, ओम शांति ओम, दोस्ताना, कभी अलविदा न कहना, फना, मैं हू नां जैसी कई फिल्मों दमदार रोल निभा चुकी हैं। देवदास में किरण ने ऐश्वर्या राय की मां का किरदार निभाया था जो लोगों के ज़हन में आज भी ताज़ा है। किरण के इस रोल की काफी सरहाना हुई थी।  अनुपम और उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो किरण और अनुपम ने 1985 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों की मुलाकात थिएटर के दौरान हुई थी और वहीं दोनों के बीच दोस्ती हुई और बात शादी तक पहुंच गई।  

chat bot
आपका साथी