Helen McCrory को याद कर भावुक हुए अनुपम खेर, हैरी पोर्टर एक्ट्रेस के बारे में कही ये बात

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। इतना ही नहीं अनुपम खेर अपने खास दोस्तों को भी सोशल मीडिया पर याद करते रहते हैं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 10:18 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 10:18 AM (IST)
Helen McCrory को याद कर भावुक हुए अनुपम खेर, हैरी पोर्टर एक्ट्रेस के बारे में कही ये बात
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और अभिनेत्री हेलेन मैक्रोरी, Instagram : anupampkher

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। इतना ही नहीं अनुपम खेर अपने खास दोस्तों को भी सोशल मीडिया पर याद करते रहते हैं। इस बार वह हॉलीवुड फिल्म हैरी पोर्टर की मशहूर अभिनेत्री हेलेन मैक्रोरी को याद करने की वजह से चर्चा में हैं।

हेलेन मैक्रोरी का हाल ही में 52 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रही थीं। उनके निधन पर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सहित कई हस्तियों ने याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। अनुपम खेर ने भी हेलेन मैक्रोरी को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर हेलेन मैक्रोरी की दो तस्वीरों को साझा किया है।

इन तस्वीरों को साथ अनुपम खेर ने उन्हें श्रद्धांजिल की है। अभिनेता ने अपने पोस्ट में लिखा, 'सभी मौतें दुखद हैं, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब आप किसी व्यक्ति के साथ इस दुनिया को छोड़ने के गहरे नुकसान को महसूस करते हैं, जब आप उस व्यक्ति को बिल्कुल भी नहीं जानते हैं। हेलेन मैक्रोरी ऐसी ही एक अभिनेत्री थीं। हैरी पोर्टर फिल्मों में शानदार और पीकी ब्लाइंडर्स में बेहतरीन। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

सोशल मीडिया पर हेलेन मैक्रोरी के लिए लिखा अनुपम खेर का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता और दिवंगत अभिनेत्री के कई फैंस उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही कमेंट कर हेलेन मैक्रोरी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को हेलेन मैक्रोरी का निधन हो गया था। उनकी निधन की जानकारी अभिनेत्री के पति डेमियन लुइस ने दी थी।

डेमियन लुइस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर हेलेन मैक्रोरी के निधन के बारे में बताया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'यह बताते हुए मेरा दिल टूट रहा है कि कैंसर से मजबूती से लड़ाई के बाद खूबसूरत और शक्तिशाली महिला हेलेन मैक्रोरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका निधन अपने घर में दोस्तों और परिवार के प्यार के बीच हुआ। उनका निधन भी वैसे ही हुआ जैसे उन्होंने जिंदगी को जिया था। निडर होकर, ईश्वर जानता है कि हम उनसे प्यार करते हैं और अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि हमें अपनी जिंदगी में उनके साथ समय बिताने का मौका मिला। वह बहुत शानदार तरह से चमकीं। अब हवा के साथ बह जाओ, शुक्रिया।' 

chat bot
आपका साथी