नहीं रहीं अनु मलिक की मां, पोते अरमान मलिक ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

जिसके कुछ दिन बाद अभिनेत्री सुरेखा सीकरी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं अब सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक के परिवार में भी मातम पसरा हुआ है। दरअसल अनु मलिक की मां का निधन हो गया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 01:22 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 01:22 PM (IST)
नहीं रहीं अनु मलिक की मां, पोते अरमान मलिक ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
अनु मलिक की मां का हुआ निधन, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएमन। बॉलीवुड से कई दिनों से लगातार दुखद खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में 7 जुलाई को दिग्गज अभइनेता का निधन हो गया। जिसके कुछ दिन बाद अभिनेत्री सुरेखा सीकरी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं अब सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक के परिवार में भी मातम पसरा हुआ है। दरअसल अनु मलिक की मां का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी उनके पोते और मशहूर गायक अरमान मलिक ने दी है।

अरमान मलिक ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी दादी के साथ के बिताए पलों को शेयर करते हुए इस दुखद खबर की जानकारी दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी दादी के साथ खुशी- खुशी बातें करते दिख रहे हैं। वहीं एक अन्य वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी दादी अस्पताल में भर्ती हैं। इस वीडियो के जरिए उन्होंने बताया है कि अपनी दादी के साथ उनके आखिरी वक्त में भी अरमान साथ रहे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ARMAAN MALIK 🧿 (@armaanmalik)

इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए अरमान मलिक ने कैप्शन में लिखा, 'आज अपना सबसे अच्छा दोस्त खो दिया... मेरी दादीजान। मेरे जीवन की रोशनी। मैं कभी भी इस नुकसान को भर नहीं सकता। एक खालीपन जिसे मैं जानता हूं कोई नहीं भर सकता। आप अब तक की सबसे प्यारी और सबसे कीमती इंसान थीं। मैं बहुत आभारी हूं कि मैं आपके साथ इतना समय बिता पाया। अल्लाह मेरा फरिश्ता अब तुम्हारे साथ है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ANU MALIK (@anumalikmusic)

अरमान के इस पोस्ट पर उनके फैन और दोस्त दुख व्यक्त कर रहे हैं। साथ ही साथ सिंगर को सांत्वना भी दे रहे हैं और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना भी कर रहे हैं। बता दें कि अनु मलिक की मां निधन कैसे हुआ इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

chat bot
आपका साथी