'मैं नारा-ए-मस्ताना' पर सुशांत सिंह राजपूत ने किया था डांस, अंकिता के वीडियो शेयर करते ही Youtube पर गाना सर्च करने पहुंचे फैंस

अंकिता ने सुशांत के साथ का एक वीडियो शेयर किया था। जो साल 2011 की दिवाली का था। इस वीडियो में सुशांत और अंकिता डांस कर रहे थे। वीडियो में सुशांत और अंकिता जिस गाने पर डांस कर रहे थे वो फैंस के साथ आकर्षण का केंद्र बन गया।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 10:42 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:26 AM (IST)
'मैं नारा-ए-मस्ताना' पर सुशांत सिंह राजपूत ने किया था डांस, अंकिता के वीडियो शेयर करते ही Youtube पर गाना सर्च करने पहुंचे फैंस
अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत, आबिदा परवीन, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पांच दिन पहले ही पहली बरसी थी। इस खास मौके पर सुशांत के फैंस ने उन्हें खूब याद किया। कई लोगों ने सुशांत से जुड़ी कई यादों को शेयर किया। इन्हीं लोगों में सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने भी अभिनेता से जुड़ी यादें शेयर कीं। अंकिता ने सुशांत के साथ का एक वीडियो शेयर किया था। जो साल 2011 की दिवाली का था। इस वीडियो में सुशांत और अंकिता डांस कर रहे थे। वीडियो में सुशांत और अंकिता जिस गाने पर डांस कर रहे थे वो अभिनेता के फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।

अंकिता के वीडियो में इस गाने को सुनकर सभी लोग इस गाने को तुरंत यूट्यूब पर सर्च करने पहुंच गए। अंकिता लोखंडे के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में अंकिता और सुशांत 'मैं नारा-ए-मस्ताना' गाने पर झूमकर नाच रहे थे। ये गाना सुशांत के फैंस को इतना पसंद आया कि उन्होंने यूट्यूब पर इस गाने को जमकर सर्च किया। उन्होंने गाने पर कमेंट कर ये भी बताया कि अंकिता का वीडियो देखने के बाद वे सभी इस गाने को खोजते हुए आए हैं।

वीडियो पर फैंस ने किए कमेंट

यूट्यूब पर आबिदा परवीन के इस गाने को सर्च करते हुए कई लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट किया है कि वो सुशांत का इस गाने पर डांस देखने के बाद इस वीडियो की तलाश करते हुए आए हैं। तो कई लोगों ने सुशांत की पसंद की जमकर तारीफ भी की है।

कौन सा है ये गाना

अंकिता लोखंडे ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें अंकिता और सुशांत 'मैं नारा-ए-मस्ताना' गाने पर डांस कर रहे हैं। ये गाना पाकिस्तानी सूफी गायक आबिदा परवीन का है जिसे साल 2003 में रिलीज किया गया था। आबिदा परवीन के इस गाने पर लगभग पांच मिलियन व्यूज हैं। ये गाना सुशांत सिंह राजपूत की पसंदीदा गानों की लिस्ट में टॉप पर भी था। जब अभिनेता की गानों की लिस्ट वायरल हुई थी उस दौरान भी इस गाने को काफी पसंद किया गया था और सर्च भी किया गया था।

ये पोस्ट किया था अंकिता ने

बता दें कि अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी के मौके पर अभिनेता की याद में कई पुराने और अनदेखे फोटोज और वीडियो शेयर किए थे। जिनमें से एक ये वीडियो भी था जिसमें दोनों डांस कर रहे थे। अंकिता ने पोस्ट में बताया कि ये वीडियो साल 2011 की दिवाली का है। वीडियो में सुशांत, अंकिता के साथ मस्ती से झूम रहे हैं। इसमें अंकिता ने काले रंग का सूट पहना हुआ था। तो वहीं सुशांत भी काले रंग के कुर्ते और पजामे में नजर आए। वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्स में लिखा था, 'अब बस यही यादें बची हैं। तुम हमेशा याद रहोगे और तुम्हारी यादें हमें आनंदित करेंगी। दिवाली 2011।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

chat bot
आपका साथी