'Dhoni' की शूटिंग के समय सुशांत सिंह राजपूत ने की थी अंकिता लोखंडे से वी​डियो कॉल पर बात, अब एक्ट्रेस ने शेयर किया अनसीन वीडियो

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत दोनों ने टीवी शो पवित्र रिश्ता में एक साथ काम किया है। वहीं इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। दोनों ने करीब 6 साल एक दूसरे के डेट किया था लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से दोनों अलग हो गए ​थे।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 10:55 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 10:55 AM (IST)
'Dhoni' की शूटिंग के समय सुशांत सिंह राजपूत ने की थी अंकिता लोखंडे से वी​डियो कॉल पर बात, अब एक्ट्रेस ने शेयर किया अनसीन वीडियो
Ankita Lokhande Share Sushant Singh Rajput Unseen Photo During Dhoni Shooting Video Call

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड राइजिंग स्टार सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज कई महीने बीत गए। लेकिन उनके फैंस,दोस्त और फैमिली आज भी उनको हर पल याद करते हैं और उनसे जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं। वहीं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को एक्टर के निधन का काफी गहरा सदमा लगा है। अंकिता, सुशांत के निधन के बाद से लगातार उनको याद कर उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। इसी बीच अंकिता ने सुशांत और खुद से जुड़ा एक अनसीन वीडियो कॉल का स्क्रीन शॉर्ट है। इसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

अंकिता लोखंडे ने हाल ही में साल 2016 में उनके और सुशांत के बीच हुए वीडियो कॉल का स्क्रीन शॉर्ट शेयर किया है। ये वीडियो कॉल उनके और एक्टर सुशांत के बीच तब हुई जब वह फिल्म 'धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी' की शूटिंग में व्यस्त थे। वहीं, अंकिता लोखंडे घर पर थीं और सुशांत को मिस कर रही थीं। अंकिता की शेयर की गई इस तस्वीर में उनके चेहरे पर सुशांत से बात करने की खुशी को साफ देखा जा सकता है। वहीं तस्वीर में सुशांत भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने अपने पीछे एक बैग टांग रखा है। फैंस इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। 

आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत दोनों ने फेमस टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में एक साथ काम किया है। वहीं इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। दोनों ने करीब 6 साल एक दूसरे के डेट किया था लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से दोनों अलग हो गए ​थे। वहीं हाल ही में अंकिता लोखंडे ने फैन्स संग सोशल मीडिया पर सवाल-जवाब राउंड किया। इस दौरान फैंस ने अंकिता से सुशांत को लेकर कई सारे सवाल पूछे थे। साथ ही सुशांत की उनके साथ अनसीन मेमोरी शेयर करने को कहा। 

chat bot
आपका साथी