Ankita Lokhande का असली नाम नहीं जानते होंगे आप, सुशांत संग इस साल होने वाली थी शादी!

पवित्र रिश्ता टीवी सीरियल से एक-दूसरे के करीब आए सुशांत और अंकिता लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। लेकिन पता नहीं उनके प्यार को किसकी नजर लग लगी और ये दोनों जोड़े अलग हो गए।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 01:16 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 03:42 PM (IST)
Ankita Lokhande का असली नाम नहीं जानते होंगे आप, सुशांत संग इस साल होने वाली थी शादी!
Ankita Lokhande का असली नाम नहीं जानते होंगे आप, सुशांत संग इस साल होने वाली थी शादी!

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे एक वक्त इंडस्ट्री की फेमस जोड़ी रही थी। दोनों के प्यार के चर्चे आज भी बी-टाउन में होते हैं। 'पवित्र रिश्ता' टीवी सीरियल से एक-दूसरे के करीब आए सुशांत और अंकिता लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। लेकिन पता नहीं उनके प्यार को किसकी नजर लग लगी और बेइंतिहा प्यार करने वाले ये दोनों जोड़े अलग हो गए। आज हम आपको इन दोनों स्टार्स से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।

पूरी दुनिया जिसे अंकिता लोखंडे के नाम से जानती है असल में ये उनका नाम है ही नहीं। अंकिता लोखंडे का रियल नेम उनके कुछ करीबी ही जानते होंगे। बता दें कि अंकिता का असली नाम तनुजा है। उन्हें घर में आज भी इसी नाम से बुलाया जाता है। वहीं सुशांत को अंकिता की बात करें तो ये दोनों एक वक्त शादी करने जा रहे थे।  

दरअसल, वेबसाइट DNA के अनुसार, सुशांत के पिता के के सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अंकिता अपने पिवार के साथ पटना गई थीं। दोनों दिसंबर 2016 में शादी करने वाले थे। लेकिन फिर दोनों ने अलग रहने का फैसला किया। 

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अंकिता और उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे। इन ​वीडियो को देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। 

आपको बात दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था। ऐसा माना जा रहा है कि सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था। 

chat bot
आपका साथी