सुशांत की बरसी से ठीक एक दिन पहले अंकिता लोखंडे ने की सोशल मीडिया पर वापसी, देखिए क्या किया पोस्ट

जी हां! 14 जून 2021 को सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी है और अंकिता ने आज यानी कि 13 जून को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अंकिता ने अपनी दो सिंगल फोटोज सेयर की हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 05:21 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:21 PM (IST)
सुशांत की बरसी से ठीक एक दिन पहले अंकिता लोखंडे ने की सोशल मीडिया पर वापसी, देखिए क्या किया पोस्ट
अंकिता लोखंडे की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लेकिन बीते हफ्ते अंकिता ने कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने का एलान कर दिया था। उसके बाद अंकिता वाकई सोशल मीडिया से दूर भी चली गई थीं। इस बीच उन्होंने कोई भी पोस्ट शेयर नहीं किया। लेकिन अब सुशांत सिंह राजपूत की बरसी से ठीक एक दिन पहले अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है।

जी हां! 14 जून 2021 को सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी है और अंकिता ने आज यानी कि 13 जून को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अंकिता ने अपनी दो सिंगल फोटोज सेयर की हैं। तो वहीं एक फोटो उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ की भी शेयर की है। अंकिता की इन पोस्ट पर उनके और सुशांत के फैंस अभिनेता को याद कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

अंकिता ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें अभिनेत्री समुद्र किनारे लाल रंग की जैकेट और लोअर पहनकर खड़ी हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'दूरी मायने नहीं रखती, क्योंकि दिन के अंत में, हम सब एक ही आसमान के नीचे हैं'। अंकिता की इस तस्वीर को देख उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये कैप्शन अभिनेत्री ने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के लिए लिखा है। फैंस भी कमेंट कर उनकी इस तस्वीर पर सुशांत को याद कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

इसके अलावा अंकिता ने विक्की जैन के साथ भी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अंकिता और विक्की एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। दोनों ही लोअर- टीशर्ट में घूम रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में अंकिता ने लिखा, 'एकसाथ परफेक्ट'। अंकिता की इस फोटो पर भी उनके फैंस कमेंट करते हुए सुशांत को याद कर रहे हैं। कई पैंस कमेंट कर ये भी कह रहे हैं कि अंकिता की जोड़ी सुशांत के साथ ही अच्छी लगती थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

बता दें कि बीते हफ्ते अंकिता लोखंडे ने एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि वो कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना रही हैं। अंकिता की इस इंस्टाग्राम पर लिखा था कि यह अलविदा नहीं है, आपसे बाद में मिलेंगे। उनकी इस पोस्ट को देख यही कयास लगाए जा रहे थे अंकिता ने सोशल मीडिया से सुशांत की बरसी तक के लिए दूरी बना ली है। क्योंकि बीते साल सुशांत के निधन के बाद भी अंकिता काफी समय तक सोशल मीडिया से दूर थीं।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे टीवी शो पवित्र रिश्ता में एक साथ नजर आए थे। इस धारावाहिक के सेट पर अंकिता और सुशांत का प्यार परवान चढ़ा था। जिसके बाद 6 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और दोनों अलग हो गए। इन दोनों के अलग होने के बाद इनके फैंस भी काफी निराश हो गए थे। क्योंकि सभी को उम्मीद थी कि दोनों का रिश्ता शादी के पड़ाव तक पहुंचेगा। बीते साल सुशांत की मौत से अंकिता काफी सदमें में थीं उन्होंने कई इंटरव्यू में कहा कि वो इस गम को भुला नहीं पा रही हैं।

chat bot
आपका साथी